*कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम राम नगर और भरी दोपहरी का समय, जब माता-पिता के साथ खेत पर गए दो भाई, फिर हुआ कुछ ऐसा की छा गया परिवार में मातम*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334

*कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम राम नगर और भरी दोपहरी का समय, जब माता-पिता के साथ खेत पर गए दो भाई, फिर हुआ कुछ ऐसा की छा गया परिवार में मातम*
मनासा। मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामनगर में बुधवार दोपहर 3 बजे तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर शिवलाल रावत व उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर कृषि कार्य करने गए थे। इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे करीब दोनों बच्चे यौवन पिता शिवलाल रावत उम्र 7 वर्ष व विहान पिता शिवलाल रावत उम्र 5 वर्ष पास ही के तालाब पर शौच के लिए गए। काफी देर तक जब दोनों भाई वापस नहीं लौटे तो मां नीतू बाई ढूंढते हुए तालाब के पास पहुंची। वहां दोनों भाईयों के चप्पले पड़ी दिखाई दी, जिस पर महिला ने परिजनों को सूचना दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने शवों को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द किए गए।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*