*पहले रील बनाई फिर गले में तार डालकर झूले लड़का-लड़की:शादीशुदा युवक पर दर्ज थी नाबालिग लड़की के किडनैप की FIR*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

बाड़मेर l शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की ने पेड़ की डाल पर बैठकर रील बनाई। इसके बाद युवक ने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) से पोस्ट किया। बाद में दोनों लोहे के तार का फंदा बनाकर उसी डाल से झूल गए। दोनों की मौत हो गई। मामला बाड़मेर के नागाणा थाना इलाके के गांव बांदरासर का है। घटना शनिवार देर रात हुई, रविवार को इंस्टाग्राम पर रील देखकर परिजनों को पता लगा।

नागाणा थाना इंचार्ज जमीन खान ने बताया- नाबालिग लड़की (16) चौहटन थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली थी। शनिवार रात लड़की और खरथाराम (25) पुत्र उम्मेदाराम ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नागाणा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में हैं। परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। युवक खरथाराम शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी है।

शनिवार देर रात खरथाराम ने पेड की डाल पर बंधा तार दिखाते हुए एक रील बनाई और इंस्टाग्राम पर शेयर की।
शनिवार देर रात खरथाराम ने पेड की डाल पर बंधा तार दिखाते हुए एक रील बनाई और इंस्टाग्राम पर शेयर की।
शुक्रवार को घर से गायब हुई लड़की

पुलिस ने बताया- चौहटन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार लड़की की चचेरी बहन ने उसका परिचय खरथाराम से कराया था। शुक्रवार 21 जून की रात 2 बजे चचेरी बहन ने खरथाराम को बुलाया। खरथाराम बाइक लेकर आया। इसके बाद चचेरी बहन ने लड़की को बाइक पर खरथाराम के साथ भेज दिया।

परिवार के लोग शनिवार दिनभर उसे तलाशते रहे। चचेरी बहन से पूछा तो उसने खरथाराम के साथ जाने की बात कही। इसके बाद लड़की के भाई ने चचेरी बहन और खरथाराम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। खरथाराम पर किडनैप का आरोप लगाया।

शनिवार शाम दोनों के शव मिले। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है।
शनिवार को पूरे दिन लड़की खरथाराम के साथ रही। शनिवार रात करीब 12 बजे दोनों नागाणा थाना इलाके के बांदरासर का पार गांव पहुंचे। वहां खरथाराम ने खेतों में तारबंदी के लिए लगाए हुए तार तोड़े और लड़की के साथ जाल के पेड़ पर चढ़ गया। तार को पेड़ की डाल से बांधकर फंदा बनाया। इसके बाद दोनों ने रील बनाई। रील में म्यूजिक लगाया- करेगी दुनिया याद, प्यार करो तो ऐसा करो, जिंदगी में किसी ने न किया हो। दूसरे वीडियो पर सॉन्ग लगाया- छोड़ ग्यो म्हारो बचपन वालो साथीड़ो (छोड़ गया हमारा बचपन का साथी)।

सोमवार को नागाणा थाने में लड़की के परिजन।
जाल का पेड़ घना था नजर नहीं आए शव

पुलिस ने बताया कि जिस जाल के पेड़ से खरथाराम और लड़की ने फंदा लगाया वह घना था। दोनों ने ऊंचाई पर चढ़कर फंदा लगाया था इसलिए वहां से गुजरने वाले लोगों को पेड़ में शव होने का पता नहीं चला। रविवार शाम 5 बजे सूचना मिली थी कि एक पेड़ पर लड़का-लड़की के शव फंदे से लटके हैं।

सूचना मिलने पर नागाणा और चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों के शवों को नीचे उतारकर बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट चौहटन थाने में रिपोर्ट दर्ज है। जांच चल रही है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।कराई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*