*महू में दो पक्षों में पथराव, 12 लोग घायल:बच्चों के विवाद में आमने-सामने हुए दो समाज; पुलिस फोर्स तैनात*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

इंदौर के महू में बच्चों के विवाद में दो समाज के लोग आमने-सामने हो गए। सोमवार देर रात दोनों ओर से पथराव हो गया। 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। यहां मंगलवार को फोर्स तैनात किया गया है।

मामला न्यू गुराडिया गांव का है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया, न्यू गुराडिया गांव में पासी समाज और आदिवासी समाज के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार रात एक नाबालिग बर्थडे पार्टी मना कर घर जा रहा था। इसी दौरान आदिवासी समाज के नाबालिगों ने उससे मारपीट की। पासी समाज को पता चला तो विवाद बढ़ गया।

एएसआई दीपक राठौड़ ने बताया घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रात में पहुंचकर विवाद शांत कराया। इसके बाद से ही गांव में फोर्स तैनात है।

दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

पासी समाज के लोगों ने बताया, आदिवासी समाज के लोग झुंड बनाकर आए और हमारे घरों पर पत्थर फेंकने लगे। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। वहीं, आदिवासी समाज का कहना है कि पासी समाज के लोग आए दिन विवाद करते हैं। रात में हथियार लेकर हमारे घरों में घुसे और तोड़फोड़ की।
पथराव में 12 लोग घायल हुए हैं। कुछ को घर में उपचार दिया गया। कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पथराव में यह घायल हुए-

पासी समाज के आशीष केथवास, राजू केथवास, चेतन केथवास, बच्चू केथवास, दिलीप केथवास, सक्कू बाई केथवास और गुड्डू केथवास घायल हुए हैं।

आदिवासी समाज के संतोष बारिया, महेंद्र कोरिया, कोमल कोरिया, अंकित कोरिया और शुभम कोरिया घायल हुए हैं।


 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*