*मुल्तानपुरा मे जान से मारने की नियत से फायर करने वाले आरोपियो को पुलिस टीम ने 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार ।*

 जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मंदसौर । चौकी मुल्तानपुरा प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय की टीम के द्वारा मुल्तानपुरा मे जान लेवा हमला करने वाले आरोपीगणो को 24 घण्टे मे गिरफ्तार कर आरोपी गणो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त हथियार जप्त किया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -* फरियादी ईसराईल पिता रशीद डोल निवासी मुल्तानपुरा हाल मुकाम स्टेशन रोड जिला रतलाम ने दिनांक 22.07.24 को रिपोर्ट की थी कि फरियादी के दादा के सवा महीने का कार्यक्रम में शामिल होने के लिये तीन दिन पहले अपने घर मुल्तानपुरा आया हुआ था दिनांक 22.07.2024 को दोपरह 03.00 बजे के लगभग सोहेल पिता मुबारिक टांडिया नि. मुल्तानपुरा ,आफताब पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा तथा शाहरुख पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा आये और अफताब के द्वारा पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से फरियादी ईसराईल पर फायर किया फरियादी अपनी जान बचाकर वहा से भाग निकला फरियादी की रिपोर्ट पर तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना वायडीनगर पर जान से मारने की नियत से फायर करने हेतु अपराध धारा 109,3(5) बीएनएस तहत कायम कर विवेचना लिया गया था ।घटना की गम्भीरता को देखते हुये वायडीनगर पुलिस द्वारा आरोपी 01. सोहेल पिता मुबारिक टांडिया नि. मुल्तानपुरा 02. आफताब पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगणो की निशादेही से घटना मे प्रयुक्त हथियार एक देशी पिस्टल एक जिन्दा राउण्ड तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बिना नम्बर की ब्लैक अपाचे गाडी को जप्त किया गया आरोपीगणो ने पुछताछ मे बताया कि फरियादी ईसराईल से आरोपीगणो की बहन ने प्रेम विवाह किया था इसी बात को लेकर आरोपीगण रंजिश रखते थे फरियादी ईसराईल विवाह के बाद करीब 01 साल से रतलाम मे रह रहा था व उसके दादाजी के कार्यक्रम मे मुल्तानपुरा आया था आरोपीगणो ने मौका देखकर फरियादी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया और वहा से भाग निकले ।

*गिरफ्तार आरोपी --*
01. सोहेल पिता मुबारिक टांडिया उम्र 20 साल नि. मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर
02. आफताब पिता समशु चिल्लु उम्र 20 साल नि. मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर
*फरार आरोपी -* शाहरुख पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा
*जप्त मश्रुका -* एक पिस्टल मय एक जिन्दा राउण्ड व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ब्लैक अपाचे बिना नंबर की

*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*