*मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष 4000 रोगी कैंसर की बीमारी से स्वर्गवासी होते हैं , अब प्रति शुक्रवार जावरा में कैंसर का उपचार शुरू होगा*



जन जागृति संगम न्यूज़ 
एमपी ब्यूरो चीफ 
जगदीश राठौर 9425490641


 रतलाम/ शासकीय चिकित्सालय जावरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक पालडिया ने बताया कि रतलाम जिले के सबसे बड़े  शासकीय चिकित्सालय जावरा  में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन दुबे (एमडी) की पदस्थापना जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयास से हुई है । शासन ने कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर दुबे की नियुक्ति शासकीय चिकित्सालय जावरा में की। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में हर साल एक लाख की आबादी पर लगभग 1800 मरीज कैंसर के निकलते हैं तथा प्रदेश में हर साल करीब 4000 लोगों की मौत कैंसर से होती है । शासकीय चिकित्सालय जावरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ. दीपक पालडिया  ने बताया कि कैंसर 16 प्रकार के होते हैं जिसमें छह प्रकार के कैंसर की संख्या अत्यधिक है फेफड़ों का कैंसर, मुंह कैंसर, पेट का कैंसर, स्तन का कैंसर, सरवाइकल कैंसर व पोलोरेक्टल  कैंसर शामिल है । कैंसर की चार प्रकार की स्टेज होती है । देश में फेफड़े का कैंसर सबसे आम है। कैंसर शरीर की कोशिकाओं की  अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है। कैंसर के आम लक्षण में वजन की कमी, भूख में कमी ,हड्डियों में दर्द व मुंह से खून आना आदि लक्षण होते है । ऐसे रोगी जिस में कैंसर रोग के लक्षण दिखाई देरहे हैं अथवा जिनका कैंसर का इलाज पहले से चल रहा है वह शासकीय चिकित्सालय जावरा में प्रति शुक्रवार प्रात 9:00 बजे से दोपहर 2:00 तक कैंसर रोगियों की जांच कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन दुबे  एवं नोडल अधिकारी कैंसर रोग  डॉ दीपक पालडिया द्वारा की जाएगी ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*