*फसल पर कीटनाशक छिड़कते किसान की मौत:बेहोश होकर खेत में गिरा, रिश्तेदार हॉस्पिटल लेकर गए; साल भर पहले हुई थी शादी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में खेत में काम करते किसान की मौत हो गई। किसान खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। अचेत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

रायथल थाना ASI आनन्दी लाल ने बताया- किसान शिवराज (22) रामपुरा का झोपड़ा का रहने वाला था। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कीटनाशक छिड़कते बेहोश हुआ
चाचा नंदकिशोर ने बताया- शिवराज दो भाइयों में बड़ा था। 12 महीने पहले उसकी शादी की थी। उसके 2 बीघा जमीन है वो खेती करता था,ट्रैक्टर भी चलाता था। उसके खेत में उड़द की फसल लगा रखी थी। सोमवार शाम 5 बजे करीब शिवराज खेत पर गया था। फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। उसकी मां पानी भरने गई थी।

कीटनाशक छिड़कते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के खेत में रिश्तेदार मौजूद थे। उन्होंने शिवराज को संभाला। उसे इलाज के लिए बूंदी हॉस्पिटल लेकर गए। बूंदी में डॉक्टरों ने चैक करने के बाद कोटा रेफर कर दिया। तड़के 3 बजे करीब उसकी मौत हो गई। शिवराज के पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी।

ज को संभाला। उसे इलाज के लिए बूंदी हॉस्पिटल लेकर गए। बूंदी में डॉक्टरों ने चैक करने के बाद कोटा रेफर कर दिया। तड़के 3 बजे करीब उसकी मौत हो गई। शिवराज के पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*