लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर भमेसर के पंचायत सचिव निलंबित संबल योजनान्तर्गत अंत्येष्टी सहायता राशि श्री पाराशर सचिव द्वारा आहरण कर ली गई है,

 जन जाग़ृति संगम न्यूज 9302003334

नीमच29 जुलाई 2024, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद व्‍दारा ग्राम पंचायत भमेसर के सचिव श्री मुकेश पाराशर को संबल योजनान्तर्गत अंत्येष्टी सहायता राशि, स्वयं आहरण कर हितग्राही को भुगतान नहीं करने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम-1999 के भाग-दो अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनासा नियत रहेगा।

उल्‍लेखनीय है,कि पंचायत सचिव श्री मुकेश पाराशर ने ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण संबंधी कोई तैयारी नहीं की। ग्राम पंचायत में अंकुर उपवन में वृक्षारोपण हेतु तार फेंसिंग एवं पौधों की व्यवस्था भी नहीं की। इस प्रकार श्री पाराशर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई। भ्रमण के दौरान ग्राम ब्रह्मपुरा के निवासी प्रहलाद बंजारा द्वारा सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज की गई। जिसके निराकरण हेतु शिकायतकतों प्रहलाद बंजारा से संपर्क किया तो पाया गया, कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सत्य है। शिकायतकतों के पिता लक्ष्मण बंजारा की मृत्यु हेतु संबल योजनान्तर्गत अंत्येष्टी सहायता राशि श्री पाराशर सचिव द्वारा आहरण कर ली गई है, जो कि हितग्राही प्रहलाद बंजारा को भुगतान नहीं की गई है। इस प्रकार सचिव व्‍दारा वित्तीय अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत भमेसर में स्‍वीकृत वर्ष 2016-17 में लीकृत आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य अपूर्ण है। उक्त निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। इस प्रकार सचिव श्री पाराशर द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही करने से उन्‍हें निलंबित करने की अनुशंसा जनपद सीईओ व्‍दारा की गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु