डंपर की टक्कर से होमगार्ड की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, रतलाम लाते समय रास्ते में तौड़ा दम

 जन जागृति संगम 9302003334

नामली ।  ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक होमगार्ड सैनिक को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। घायल को परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।



घटना शनिवार सुबह 11 से 11.30 बजे की है। नामली के स्टेशन रोड निवासी होमगार्ड जवान दिलीपसिंह राठौर (55) बांगरोद पुलिस चौकी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास तेज गति में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह नीचे गिर गए। डंपर ने कमर से नीचे के हिस्से व पैरो को रौंद दिया।


नामली पुलिस थाने में जप्त डंपर।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर चालक मौके से भाग गया। घायल को रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर निकले। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। डंपर को जप्त कर लिया है। ड्रायवर की तलाश की जा रही है।


रफ्तार पर नहीं है लगाम

नामलीवासियों के अनुसार क्षेत्र की छोटी-छोटी बस्तियों में तेज रफ्तार में डंपर निकलते है। लेकिन जिम्मेदारों इस और ध्यान नहीं दे रहे है। क्षेत्र में काफी मात्रा में अवैध उत्खनन के कारण दिन रात डंपरो का आना-जाना लगा है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। लेकिन डंपरो की रफ्तार पर लगाम नहीं है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*