*MP के सरकारी स्कूलों में 7 अगस्त तक 70 हजार अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति, DPI ने जारी की नई गाइडलाइन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब 70 हजार से अधिक खाली पद हैं। इसके अलावा हाल में शिक्षकों के उच्च पद प्रभार व स्थानांतरण के कारण खाली पदों की संख्या और भी बढ़ गई है। इन खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।

*30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची होगी प्रदर्शित*
बता दें, कि 30 अप्रैल के बाद अतिथि शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया था। स्कूलों में तीनों वर्गों के शिक्षकों के 70 हजार खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची को प्रदर्शित करें।

*पहले रखे जाएंगे पिछले सत्र के अतिथि शिक्षक*
डीपीआई ने निर्देशित किया है कि पिछले सत्र 2023-24 में स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पहले ज्वाइनिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों पर स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में स्कूल विकल्प चयन के बाद नए अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान हर महीने के सात तारीख को कर दिया जाएगा।

*पोर्टल पर 30 तक रिक्तियां प्रदर्शित होंगी*
प्रदेश के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए रिक्तियों को जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्ति के अलावा अतिथि शिक्षक स्कूल में नहीं रखा जाएगा। अतिथि शिक्षकों को सात अगस्त तक ज्वाइनिंग करनी होगी।

शिक्षक निर्धारित समय अवधि तक उपस्थित नहीं होंगे तो उनकी ज्वाइनिंग अपने आप निरस्त हो जाएगी। इसके बाद आवेदक को शेष रिक्तियों के लिए होने वाली नई प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद अतिथि शिक्षकों के लिए पोर्टल पर ज्वाइनिंग दर्ज करना और शाला प्रभारी से प्राप्त सत्यापित ज्वाइनिंग पत्रक की फोटो कॉपी पोर्टल पर अपलोड एक से सात अगस्त तक करनी होगी। स्कूल प्राचार्य द्वारा ज्वाइन किए गए अतिथि शिक्षक का वेरिफिकेशन भी इसी समय तक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*