TOP TEN NEWS 10 खबरें *01👉अपहरण के 3 आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती हुई तो नाबालिग को साथ ले गए, पुलिस ने छुड़वाया* *02👉 *बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस पर चाकू से हमला:रात्रि गश्त के दौरान फ्रीगंज में बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला, आरक्षक अस्पताल में भर्ती* *03👉 *झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई:स्वास्थ्य विभाग टीम ने मारा छापा, दवाई-गोली, इंजेक्शन मिले* *04👉 *इंदौर; बरसते पानी में 10 घरों को बुलडोजर से ढहाया:निगमकर्मी पर हमला, एक हिरासत में; हंगामे के बाद कार्रवाई रोकी* *05👉 फसल में कीटनाशक छिड़काव करते किसान की मौत:परिवार को खेत में बेहोश मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम* *06👉चंद्रपुरा में गधों को खिलाए गुलाब जामुन:बारिश होने पर जताई खुशी, एक सप्ताह पहले गधों से श्मशान में हल चलकर की थी बुवाई* *07👉घर के बाहर बैठे टीचर की तलवार से गर्दन काटी:पिता पर भी किए ताबड़तोड़ वार; सिगरेट लेने के बहाने आया था हत्यारा* *08👉SMS में एक साथ दो ग्रथियों से ट्यूमर निकाला:ब्लड प्रेशर और सिरदर्द से परेशान हो गया था मरीज, 4 घंटे चला ऑपरेशन* *09👉पति और उसकी महिला दोस्त को पत्नी ने पीटा:पीछा करते हुए पत्नी पहुंची घर, हमलावरों ने रेप कर मारने की दी धमकी* *10👉सुपरवाइजर पर 2 युवकों ने चाकू से किया हमला, VIDEO:दुकान के बाहर ही चाकूबाजी से बाजार में दहशत; युवक को पहुंचाया अस्पताल* देखें सभी खबरें एक साथ 👇


जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334



*01👇*

*अपहरण के 3 आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती हुई तो नाबालिग को साथ ले गए, पुलिस ने छुड़वाया*
मन्दसौर । नई आबादी थानाक्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में 4 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और नाबालिग को उनके कब्जे से छुड़वाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। नई आबादी थाना प्रभारी वरूण तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हर संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए एक टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर तीन अज्ञात आरोपियों के ओर से बालिका को अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पर तत्काल फोर्स को रवाना कर बोलेरो का पीछा करते हुए पशुपति नाथ मंदिर नालछा माता रोड पर पकड़ा और आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाए और बालिका को कब्जे से छुड़वाया। इस मामले में आरोपी हर्ष वाडिया पिता राजा वाडिया (21) निवासी इंदौर, राजवीर सिंह पिता जीवन सिंह ठाकुर (27) साल निवासी देवास और महिला को गिरफ्तार किया है।

*02👇*

*बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस पर चाकू से हमला:रात्रि गश्त के दौरान फ्रीगंज में बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला, आरक्षक अस्पताल में भर्ती*

उज्जैन में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि बीती रात गश्त पर निकले आरक्षक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में आरक्षक गंभीर घायल हुआ उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि माधव नगर थाने के कॉन्स्टेबल अजय जाटव अपने साथी आरक्षक विक्रम के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वे एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे कि उन्हें दो बदमाश दुकान से सामान चोरी करते दिखे। दोनों आरक्षक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक बदमाश ने आरक्षक अजय को चाकू मार दिया। चाकू पेट में लगने से आरक्षक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।


*03👇*

*झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई:स्वास्थ्य विभाग टीम ने मारा छापा, दवाई-गोली, इंजेक्शन मिले*
रतलाम जिले में झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को गांव धामनोद में संचालित अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की। क्लिनिक को सील कर दिया।

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर अवैध क्लीनिक संचालक श्रवण कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। क्लिनिक को सील कर मौके पर प्राप्त दवाई, गोली, इंजेक्शन धामनोद पुलिस चौकी पर जमा कराई। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

कार्रवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मंडलोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचना बेन पटेल, नायब तहसीलदार पिंकी साठे, फार्मासिस्ट विशाल शर्मा, पटवारी राजेश माना ने कार्रवाई की।

*04👇*

*इंदौर; बरसते पानी में 10 घरों को बुलडोजर से ढहाया:निगमकर्मी पर हमला, एक हिरासत में; हंगामे के बाद कार्रवाई रोकी*
इंदौर के न्याय नगर में प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बरसते पानी में 10 घरों पर बुलडोजर चला दिया। भारी हंगामे और हाथापाई भी हुई। कुछ लोग जेसीबी मशीन के सामने ही लेट गए। एक रहवासी महिला की तबीयत बिगड़ी है। इस बीच निगम अमले पर भी हमला हुआ। जिसके बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया। विरोध के बाद कार्रवाई को रोक दिया गया है। 6 अगस्त तक का समय दिया गया है।

एसडीएम रोशन राय ने बताया कि यह जमीन श्रीराम बिल्डर के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर कई परिवारों ने निर्माण कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाए जाने के बाद इसे अवैध मानते हुए प्रशासन को निर्माण हटाने के निर्देश हुए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में 6 अगस्त को प्रशासन को जवाब पेश करना है।

बरसते पानी में निर्माण हटाए जाने के सवाल पर अफसर ने यही कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।'

75 मकान बने हैं बिल्डर के जमीन पर

जमीन मालिक श्रीराम बिल्डर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसमें करीब 75 मकान चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें हटाया जाना है। रहवासियों को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं मिला। अतिक्रमण हटाने के संबंध में 6 अगस्त को प्रशासन को जवाब देना है। उसी के चलते शुक्रवार को 75 में से 10 मकान ढहा दिए गए हैं। शेष को समय दिया गया है।

पानी बरसता रहा, रहवासी आसरा ढूंढ़ते रहे

बरसते पानी में अवैध निर्माण ढहाए जाने के चलते महिला और बुजुर्गों के साथ बच्चों के लिए रहने का आसरा नहीं बचा। परिवार आसपास के अन्य घरों में आश्रय ले रहे हैं।

*05👇*

*फसल में कीटनाशक छिड़काव करते किसान की मौत:परिवार को खेत में बेहोश मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम*

कोटा | फसल में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत हो गई। वह परिवार को खेत में अचेत हालत में मिला था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

कैथून थाने के हेड कॉन्स्टेबल योगेशचंद्र ने बताया- गणेशपुरा निवसाी बाबूलाल पेशे से किसान था। उसने खेत में धान की फसल की हुई है। वह गुरुवार शाम फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। दवा के प्रभाव से वह अचेत होकर गिर गया। घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग खेत पहुंचे।

बाबूलाल बेहोशी की हालत में मिला। किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां प्रारंभिक इलाज के बाद कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया है।

*06👇*

*चंद्रपुरा में गधों को खिलाए गुलाब जामुन:बारिश होने पर जताई खुशी, एक सप्ताह पहले गधों से श्मशान में हल चलकर की थी बुवाई*
मंदसौर जिले में गुरुवार को एक घंटा अच्छी बारिश हुई। अच्छी बारिश के बाद चन्द्रपूरा में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर खुशियां मनाई गई। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रचुर वर्षा के लिए टोटके किए थे। शहर के चंद्रपुरा के लोगों ने मुक्तिधाम में गधों से हल चलवाकर उड़द और नमक की बोवनी कर बारिश के लिए टोटका किया था।

मान्यता है कि जब बारिश नहीं होती तब गधों को श्मशान में ले जाकर हल चलवाने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और प्रचुर बारिश करते हैं। 18 जुलाई को पार्षद प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने मिलकर टोटका किया था।

अब जिन गधों से श्मशान में बुवाई करने का टोटका किया जाता है। उन्हें गुलाब जामुन खिलाकर खुशियां मनाई जाती है। इसी के चलते चंद्रपुरा के लोगों ने मिलकर दोनों गधों को पांच किलो गुलाब जामुन खिलाए।

*07👇*

*घर के बाहर बैठे टीचर की तलवार से गर्दन काटी:पिता पर भी किए ताबड़तोड़ वार; सिगरेट लेने के बहाने आया था हत्यारा*
उदयपुर | सलूंबर में घर के बाहर बैठे एक शिक्षक पर तलवार से वार कर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आए पिता पर भी बदमाश ने ताबड़तोड़ वार किए। हमले में पिता का हाथ कट गया है।

घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। परिवार के अनुसार आरोपी बुजुर्ग की किराने की दुकान पर सिगरेट लेने के बहाने आया था। हमलावर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

मामला जिले के अदवास गांव की मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। पुलिस के अनुसार घटना में शिक्षक शंकरलाल मेघवाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता डालचंद मेघवाल (60) को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल उदयपुर रेफर किया गया है।

ज्यादा खून निकलने के कारण हमले में घायल बुजुर्ग की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
पहले सिगरेट मांगी फिर अचानक हमला
मृतक शिक्षक के छोटे भाई प्रकाश मेघवाल ने बताया कि दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उसने सिगरेट मांगी। उस वक्त बड़ा भाई शंकरलाल मेघवाल दुकान के पास ही खड़ा था। आरोपी ने अचानक तलवार निकाली और भाई शंकरलाल के गर्दन पर वार करना शुरू कर दिए।
एक पल में ही भाई खून से लहूलुहान हो गया। दुकान में बैठे पिता जब भाई को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तलवार से कई वार किए।

हमले में पिता का एक हाथ कट गया और शरीर में गंभीर घाव लगे। प्रकाश मेघवाल ने बताया कि मैं घटना के वक्त घर के पास ही था। मैं जब तक दौड़कर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

शुक्रवार सुबह उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल के बाहर ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनीप्रकाश ने बताया कि कुछ ही समय में पिता-पुत्र के खून से घर का पूरा आंगन सन गया। पिता उदयपुर के एमबी सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती है।

खून ज्यादा बहने से पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक शिक्षक मेथोड़ी स्थित पायरी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक था। मृतक के 3 बच्चे हैं। इसमें 2 साल का बेटा, 5 और 9 साल की बेटियां हैं।
घटना के बाद माहौल गर्म हो गया है। घटना को लेकर अदवास के ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इधर, देर रात सलूंबर एसपी अरशद अली और जावर माइंस थानाधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के लोग उदयपुर एमबी हॉस्पिटल पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने और 24 घंटे में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी है।

सलूंबर डिप्टी एसपी हितेश मेहता, सेमारी थानाधिकारी गजवीर सिंह, गींगला थानाधिकारी पूनमचंद, FSL टीम और डीएसबी टीम घटना स्थल पर है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है।

*08👇*

*SMS में एक साथ दो ग्रथियों से ट्यूमर निकाला:ब्लड प्रेशर और सिरदर्द से परेशान हो गया था मरीज, 4 घंटे चला ऑपरेशन*
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एक 21 साल के युवक की दोनों एड्रेनल ग्रंथियों का सफल ऑपरेशन किया गया है। उन पर बनी फियोक्रोमोसाइटोमा नामक ट्यूमर को बाहर निकाला गया है। इस तरह एक साथ दोनों ग्रंथियों का लैप्रोस्कोपिक से ऑपरेशन करने का ये पहला मामला है। अब तक डॉक्टरों ने केवल एक बार में एक ही एड्रेनल का ऑपरेशन करके ट्यूमर निकाला है।

एसएमएस हॉस्पिटल में जनरल सर्जरी के डॉ अमित गोयल ने बताया- चूरू के रहने वाले 21 साल के एक युवक की एड्रेनल ग्रंथियों में ट्यूमर बन गया था। इसके कारण उसे बहुत ज्यादा ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्या रहती थी। चूरू के कई बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाने और इलाज करवाने के बाद भी उसे बीमारी से कोई राहत नहीं मिली।

एसएमएस अस्पताल के जनरल सर्जरी की ओपीडी में दिखाने के बाद जब हमारी टीम ने उसके टेस्ट करवाए तो पता चला कि युवक की दोनों एड्रेनल ग्रंथियों में फियोक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर बन गया है। इसे अब ऑपरेशन करके ही निकाला जाएगा। दोनों ग्रंथियों का ऑपरेशन करके ट्यूमरों को निकाला एक जटिल प्रक्रिया काम था, जिसे हमारी टीम ने किया।

4 घंटे लगे ऑपरेशन में
जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉ. नरेन्द्र शर्मा बताया- ये ऑपरेशन हमने लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) के जरिए किया। इसमें एक साइड की ग्रंथि जो टयूमर के कारण खराब हो चुकी थी। उसे टयूमर सहित निकाल दिया, जबकि दूसरी ग्रंथी (दाएं तरफ) का जो थोड़ा हिस्सा ठीक था। उसे बचाते हुए शेष खराब हिस्से के को टयूमर के साथ निकाला। इस पूरी प्रक्रिया में हमारी टीम को 4 घंटे का समय लगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि दूरबीन से ऑपरेशन करने में युवक का ब्लड लॉस भी कम हुआ और रिकवर भी वह जल्दी हो गया।

5 लाख रुपए तक का आता है खर्च

डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह का ऑपरेशन अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में करवाया जाता तो उस पर करीब साढ़े चार से 5 लाख रुपए तक का खर्चा आता। लेकिन एसएमएस हॉस्पिटल में ये ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां) के तहत निशुल्क किया गया। इस दौरान रेजिडेंट्स डॉ. केशव, डॉ. रोहन, डॉ. देबारथी बैनर्जी, एनिस्थिया डिपार्टमेंट से डॉक्टर सुनील चौहान, डॉ. कंचन, डॉ. रजनीश ने अहम भूमिका निभाई।

*09👇*

*पति और उसकी महिला दोस्त को पत्नी ने पीटा:पीछा करते हुए पत्नी पहुंची घर, हमलावरों ने रेप कर मारने की दी धमकी*
जयपुर में गुस्साई पत्नी के पति और उसकी महिला दोस्त से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पत्नी पीछा करते हुए साथियों के साथ महिला दोस्त के घर पहुंची थी। महिला दोस्त के घर से बाहर निकलते ही पत्नी ने साथियों संग मिलकर पति की पिटाई की। शोर सुनकर बचाने आई महिला दोस्त से भी मारपीट की। जाते समय हमलावरों ने रेप कर मारने की धमकी तक दी। चित्रकूट थाने में पीड़िता ने दोस्त की पत्नी और उसके साथ आए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ASI कमल सिंह ने बताया- चित्रकूट नगर में रहने वाली 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक प्राइवेट सेक्टर में जॉब करती है। उसके साथ ही जिज्ञासु (बदला हुआ नाम) जॉब करता है। पिछले करीब 5 सालों से एक-दूसरे को जानने के कारण दोनों में अच्छी दोस्ती है। सोमवार रात को जिज्ञासु मिलने के लिए उसके घर आया था। रात करीब 10:30 बजे जिज्ञासु के मोबाइल पर उसकी पत्नी का बार-बार कॉल आने लगा। पत्नी का कॉल आते देखकर जिज्ञासु घर जाने जाने के लिए निकला गया।

कुछ ही देर बाद ग्राउंड फ्लोर से जोर-जोर से लड़ने-झगड़ने की आवाज सुनाई दी। नीचे जाकर देखने पर जिज्ञासु की पत्नी व उसके साथ आई 4 महिला और 3 आदमी मारपीट करते दिखाई दिए। बीच बचाव कर दोस्त जिज्ञासु को बचाने पहुंचकर मारपीट करने से मना किया। हमलावरों ने जिज्ञासु के साथ ही उसको से भी मारपीट करना शुरू कर दिया। गाली-गलौज कर बुरी तरह मारपीट कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की। अगली बार रेप कर जान से मारने की धमकी देकर हमलावर वहां से चले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चित्रकूट थाने पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

*10👇*

*सुपरवाइजर पर 2 युवकों ने चाकू से किया हमला, VIDEO:दुकान के बाहर ही चाकूबाजी से बाजार में दहशत; युवक को पहुंचाया अस्पताल*
राजसमंद में कांकरोली थाना इलाके में एक दुकान के सुपरवाइजर पर दुकान के बाहर ही 2 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मारपीट और चाकूबाजी में युवक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। मारपीट व चाकूबाजी का इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इधर बीच बाजार चाकूबाजी से दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार कांकरोली थाने से करीब 1 किमी दूर शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे के करीब ये वारदात हुई। जहां मुखर्जी चौराहे के पास मिनी सुपर मार्केट के बाहर मारपीट की घटना में 2 बदमाशों ने एक दुकान के सुपरवाइजर को चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। चाकू मारने वाले युवक के साथ एक युवक और था जो मारपीट में शामिल था। वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वही घायल युवक को बाइक पर बैठाकर नजदीक के कमला नेहरू हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

दोनों बदमाशों ने सुपरवाइजर से दुकान के बाहर पहले तो मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर दिया।
2 थानों की पुलिस पहुंची वारदात स्थल पर
वही घटना की जानकारी मिलने पर कांकरोली और राजनगर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात कांकरोली थाने से करीब 1 किमी और राजनगर थाने से करीब 2 किमी दूर हुई। इसी कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह सोढा मय जाप्ता मौके पर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी ली गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आपस में झगड़ने वाले मिनी सुपर मार्केट में सहकर्मी थे। लेकिन झगड़े की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*