आधी रात को हॉस्टल में घुसकर युवती की हत्या, VIDEO:भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में की वारदात; चाकू से ताबड़तोड़ किए वार

 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334



भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती पर लगातार वार करते दिख रहा है। आरोपी का नाम अभिषेक है। वह भोपाल का रहने वाला है। उसे शक था कि युवती की वजह से गर्लफ्रेंड से उसके रिलेशन खराब हुए हैं। वारदात मंगलवार रात की है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बेंगलुरु ले जाया गया है।

बिहार की रहने वाली थी युवती

बिहार की रहने वाली 24 साल की कृति कुमारी बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वह कोरामंगला इलाके में हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार रात हॉस्टल में आए अज्ञात युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेंगलुरु से भागकर भोपाल आ गया। पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी और युवती के बीच काफी संघर्ष हुआ।

युवती की गर्दन पर ताबड़तोड वार

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हॉस्टल में घुसता नजर आ रहा है। वह युवती कमरे के सामने पहुंचकर दरवाजा खटखटाता है। कुछ देर बाद गेट खुलते ही वह कृति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। महिला का गला पकड़कर आरोपी उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता है। आरोपी उसके पेट और चेहरे पर भी वार करता है। लहूलुहान हालत में छोड़कर वह भाग जाता है। शोर सुनकर अन्य युवती दरवाजा खोलकर बाहर देखती है, फिर कमरे में चली जाती है। कृति दूर खड़ी दूसरी महिला से बचाने की गुहार भी लगाती है, लेकिन डर के मारे वह हिम्मत नहीं जुटा पाती।


हॉस्टल की युवतियों ने नहीं की मदद

हमले के बाद खून से लथपथ कृति बैठ जाती है। वह मदद के लिए भी चिल्लाती है। पीजी हॉस्टल के साथी धीरे-धीरे अपने कमरे का दरवाजा खोलते हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वे फोन कॉल करने की कोशिश करते दिखाई भी देते हैं।


गर्लफ्रेंड से मिलने भोपाल से जाता था बेंगलुरु

अब तक की जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आरोपी अभिषेक ने हॉस्टल में आकर हंगामा भी किया था। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती थी। इसके बाद कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए हॉस्टल में शिफ्ट करा दिया था। दोनों ने ही अभिषेक का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। अभिषेक को लगने लगा कि उसका रिलेशन खराब कराने में कृति का हाथ है। इसी का बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*