*लापरवाही पर दो सचिव सस्पेंड:राशि निकाल ली काम नहीं कराया, ऑनलाइन पासवर्ड भी दूसरे को शेयर किया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रतलाम I ग्राम पंचायतों में कार्यों में लापरवाही के चलते बाजना व सैलाना जनपद की ग्राम पंचायतों का निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव न की है।

जिले की जनपद ग्राम पंचायत बाजना की ग्राम पंचायत नाहरपुरा के सचिव सुरेश सिंघार को निलंबित किया है। सचिव द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण की 5 लाख रुपए की स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत द्वारा ढाई लाख रुपए निकाल लिए। मौके पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया। दायित्व का निर्वहन नहीं करने, राशि निकालने के बाद भी निर्माण नहीं करने व लापरवाही बरतने पर सचिव को निलंबित किया है।

कुंडा का सचिव निलंबित

जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत कुंडा के सचिव किशोर परिहार को भी निलंबित किया है। सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के कार्य में गंभीरता नहीं बरतने पर कार्रवाई की गई। सचिव द्वारा रिकॉर्ड संधारण नहीं करने, ऑनलाइन पासवर्ड अन्य व्यक्तियों से शेयर करने, पंचायत में ऑनलाइन कार्य की मूलभूत सुविधा नहीं होने जैसी लापरवाही तथा अनियमितता के कारण सचिव को निलंबित किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*