*बांसवाड़ा* *जिले और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण माही डेम के गेट तीसरी बार खोले गए हैं*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

डेम नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार रात 10:15 बजे 8 गेट खोले गए। जबकि इससे 4 गेट एक एक मीटर व दो गेट आधा-आधा मीटर खोले गए थे। इस तरह कुल 5 मीटर गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी।

डेम एक्सईएन पीसी रेगर ने बताया कि मध्यप्रदेश में हो रही तेज बारिश के कारण रात 10:00 बजे बाद 6 गेट दो-दो मीटर खोले गए हैं। जबकि दो गेट की ऊंचाई एक एक मीटर रखी गई है। इस तरह 80000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। माही डेम में पानी की आवक जारी है। डेम इस समय पूरी तरह भरा हुआ है। इसलिए जितना पानी आ रहा है उतने की निकासी की जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व डेम के गेट दोपहर बाद बंद कर दिए थे। इस सीजन तीसरी बार डेम के गेट खोले गए हैं।
दानपुर में दो इंच गिरा पानी

दक्षिण राजस्थान में मौसम में बदलाव और मानसून की वापसी के बाद शुक्रवार को भी जिलेभर में कहीं कम तो कहीं जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा दानपुर में करीब दो इंच पानी गिरा। मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो आगे दो दिन इसी तरह अस्थिर बारिश का सिलसिला रहने के आसार हैं। इससे पहले शुक्रवार को पहले की तरह दिन की शुरुआत उमस भरे वातावरण के बीच हुई। इसके चलते गर्मी से लोग परेशान रहे। इसके बाद शाम को मौसम ने फिर पलटा खाया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के पैटर्न में बदलाव और नमी की अधिकता से तेज बारिश हुई। इससे वातावरण थोड़ा ठंडा हुआ

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*