*सही गुणवत्ता की खाद किसानों को मिले, नकली खाद पर कार्यवाही करें*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 




मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऑनलाइन वीसी के माध्यम से सभी जिलों की उर्वरक व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सही गुणवत्ता की खाद किसानों को मिले। साथ ही नकली खाद के संबंध में जांच कर तुरंत कार्यवाही करें। प्रदेश में पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध है। इसका सही तरीके से वितरण किया जाए। खाद अधिक कीमत पर न बीके। साथ ही नकली खाद न बीके। इसका ध्यान रखें। प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाए। 

सोयाबीन खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है। उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से हो। फसल खराब होने पर फसल बीमा के अनुसार आकलन करें।  वर्षा के बाद खराब हुई सड़क को तुरंत ठीक करें। वीसी के पश्चात सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कृषि विभाग को निर्देश दिए गए की नैनो यूरिया का एसीडीओ के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ प्राप्त करें। इसके साथ ही नकली खाद की जांच के लिए एक लैब का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। जिससे मंदसौर में भी खाद की जांच के लिए लैब स्थापित हो सके। इस दौरान मंदसौर एनआईसी कक्ष में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन मौजूद थे।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*