*पटवारी 7000/-रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त उज्जैन द्वारा पकड़ा गया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 




नीमच । ग्राम घासुंडी जिला नीमच निवासी आवेदक पारसमल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा को दिनांक 16/10/24 को उपस्थित होकर आवेदन दिया कि हम 3 भाई हैं। हमारे पिताजी हम तीनों भाइयों के मध्य भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं,इसके लिए जब हल्का नम्बर 5 के पटवारी दिनेश कुमार चोरड़िया से संपर्क किया तो उन्होंने तत्काल ही आवेदन करने के 2000/-रूपये ले लिए और भाइयों से 11000/- और ले लिए हैं। कुल 25000/-की मांग की। शिकायत की तसदीक डीएसपी लोकायुक्त सुनील तालान से कराई तो शिकायत सही पाई गईं। और चर्चा करने पर पटवारी ने 7000/-रूपये और मांगे। आज दिनांक को आवेदक ने जैसे ही 7000/-रूपये घसुंडी के पंचायत कार्यालय में पटवारी को दिए, आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त दल में निरीक्षक दीपक शेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक गण शिव शर्मा, श्याम शर्मा, उमेश जाटव आदी सम्मिलित हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*