*नौकर ने की थी मालिक की हत्या:सिर पर लाठी से 8 वार किए, हत्या के बाद जेब से रुपए चुराए, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
जे पी तेलकार पिपलिया मंडी

नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सिंदपन गांव में 16 अक्टूबर को गुमटी संचालक मांगीलाल बावरी (60) की हत्या के मामले में फरार आरोपी राजू उर्फ सुखराम पिता रामलाल भील (25) निवासी ग्राम टकरावद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।  पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन पार्ट के रूप में कब्जे में लिया था। आरोपी मृतक की दुकान पर काम करता था और 40 हजार रुपए के लिए उसने मालिक की हत्या कर दी। सीसीटीवी में आरोपी सो रहे वृद्ध पर लकड़ी से करीब 8 वार करता है। इसके बाद मृतक की जेब से 40 हजार रुपए निकालकर फरार हो जाता है ।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
जिस पर भरोसा किया उसी ने मौत दी
जानकारी के अनुसार मृतक मांगीलाल बावरी की सिंदपन गांव में संजीत रोड पर चाय व किराना की दुकान है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता दुकान पर ही रहते थे, और चाय दुकान के साथ ही आय बढ़ाने के लिए कम्प्रेशर भी लगाना चाहते थे। इसके लिए वो पुराने कम्प्रेशर खरीदने के लिए तलाश कर रहे थे।

कम्प्रेशर व दुकान का अन्य काम करने के लिये उन्होंने 4-5 दिन पहले ही राजू उर्फ सुखलाल भील निवासी टकरावद को काम पर रखा था। पिता उसपर भरोसा करने लगे थे। रात में वह पिता के साथ दुकान पर ही सोता था। कम्प्रेशर खरीदने के लिये उन्होंने दुकान की बचत तथा गांव वालों से कुछ रुपए उधार लेकर 40 हजार रुपए इकट्ठा कर अपने पास जेब में रखे थे।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*