*मातारुंडी में जोगणिया माता मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने चांदी के आभूषण और दानपेटी पर किया हाथ साफ ।पुलिस जुटी जांच में*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माता रुंडी में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने जोगणिया माता मंदिर का ताला तोड़कर माता जी को पहनाए गए के चांदी के आभूषण और छत्र व दान पेटी चोरी कर ले गए। जैसे ही रविवार को सुबह ग्रामीण जनों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मंदिर पर एकत्रित हुए साथी मनासा थाना पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस ने मर्ग काम करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई ।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 15 दिन से पडदा ओर मातारुंडी में चोरी की वारदाते होती आ रही है।तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर घर में सो रहे एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें