*कुएं में मिला तीन दिन पुराना शव:चार दिन से था लापता*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
रतलाम के बड़ावदा थाना अंतर्गत बड़ावदा गांव में सोमवार दोपहर कुएं में एक व्यक्ति का तीन दिन पुराना शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जावरा अस्पताल भेजा।
मृतक की शिनाख्त लाला (40) पिता हरिराम चंद्रवंशी के रूप में हई है। वह उसी गांव का रहने वाला था। जिस कुएं में शव मिला वह गांव के ही जगदीश चौधरी का है।
मृतक के पांच बच्चे
जानकारी के अनुसार, लाला चंद्रवंशी के पांच बच्चे हैं। वह चार दिनों से लापता था। पुलिस ने बताया, परिजनों के बयान लिए जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें