जयपुर में करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदी महिला, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हुए; युवक ने घर आकर लगाया फंदा

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
जयपुर


जयपुर में करवा चौथ की रात पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया। घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उधर, सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज कर लिखा था- भाई मैं हार गया, सॉरी। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दोनों शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

मार्केटिंग कंपनी में काम करता था पति 

SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने बताया- नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

कहासुनी के बाद हुआ था झगड़ा

करवा चौथ (20 अक्टूबर) की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

पत्नी का शव देखकर लौटा घर 

रेलवे ट्रैक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया। घनश्याम ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लिखा- 'भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है। मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।' मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया।

पत्नी के बाद मिली पति की मौत की 

सूचना रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर, घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।

लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा 

SHO उदयभान ने बताया- पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था। घर लेट आने की बात को लेकर उसकी मोनिका से कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*