*पिता ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहली पत्नी के बच्चो को पीटा*
जन जागृति संगम न्यूज़
जावद थाना क्षेत्र में एक पिता ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहली बीवी के बच्चोंं के साथ मारपीट की। इस पर पहली बीवी के बच्चोंa ने पिता के खिलाफ जावद थाने पर शिकायत की। पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार गांव मोरका निवासी रोहित (18) पिता घीसालाल भील ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि पिता घीसालाल भील ने दूसरी पत्नी मधू बाई के साथ मिलकर शाम 6 बजे मां डालीबाई, बहन पायल और रसीला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस दौरान रोहित बीच बचाव करने गया तो घीसालाल बोला कि मेरा घर खाली कर देना नहीं तो दोनों को जान से खत्मम कर दूंगा। मधू बाई ने भी पत्थकर फेंके जिससे रोहित को चोट आई। पुलिस ने घीसालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें