*इंदौर में सड़कों पर घूमती रही रेप पीड़ित:CCTV फुटेज में मानसिक दिव्यांग महिला को ले जाता दिखा युवक; वारदात कर भाग गया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच की सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। अकेले घूमते देख यहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी (उम्र 20 साल) निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। एडीसीपी ने बताया कि सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है।

रेप की वारदात के बाद महिला अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस को कुछ नहीं बता पाई महिला
दुष्कर्म के बाद महिला कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में ही निकल गई। वह पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर आरोपी सोनू सोनी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीर भी सामने आई है। सुबह करीब 4 बजे सफाईकर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो महिला करीब साढ़े 4 बजे एक गार्डन के पास बैठी मिली। जिसके बाद उसे कपड़े पहना गए और पूछताछ की। लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की।
आधा किलोमीटर तक बिना कपड़ों के चलती रही महिला
महिला को आरोपी एक खाली टपरी में लेकर गया था। घटनास्थल के आसपास पुलिसकर्मियों के मकान हैं। एक चौकीदार का परिवार भी रहता है। यहां से महिला करीब आधा किलोमीटर तक बिना कपड़ों के पैदल गई थी। आसपास रहने वालों के मुताबिक, उन्होंने कुछ नहीं देखा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*