*4 साल पहले लाइमैन ने किसान से ली थी रिश्वत:कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 हॉर्स पॉवर की मोटर ज्यादा लोड लेने पर मांगी थी रकम*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

रतलाम । किसान से 7 हॉर्सपावर की मोटर चलाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते वाले लाइनमैन को रतलाम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। लाइनमैन को 4 साल पहले लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था।
जिला अभियोजन अधिकारी जीपी घाटिया ने बताया 12 जनवरी 2020 को धामेड़ी निवासी नानालाल पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन शिकायत की थी। इसमें बताया था कि मेरी पत्नी बालीबाई के नाम पर ग्राम नौलखा में 8 बीघा जमीन है। पंचेवा ग्रिड पर पदस्थ लाइनमैन बंशीदास का कहना कि खेत के ट्यूबवेल पर सिंचाई के लिए लगी मोटर 7 हार्स पॉवर का लोड ले रही है।
'तुम्हें मुझे 10 हजार रुपए देने होंगे' जबकि तुमने कनेक्शन 5 हॉर्स पॉवर का ले रखा है। 5 हॉर्स पॉवर के कनेक्शन में 7 हॉर्स पॉवर की मोटर चलाना है तुम्हें मुझे 10 हजार रुपए देने होंगे। नहीं तो कनेक्शन काट दूंगा। बाद में लाइनमैन 5 हजार रुपए लेने को तैयार हुआ। 13 जनवरी 2020 को लोकायुक्त के प्लना के अनुसार लाइमैन को जावरा बस स्टैंड बुलाया। यहां लाइनमैन बंशीदास को नानालाल से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा गया।
लोकायुक्त ने 16 मार्च 2023 को विशेष न्यायालय रतलाम में केस पेश किया। कोर्ट ने लाइनमैन बंशीदास को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 में दोषसिद्ध पाते हुए 4 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 2 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक कृष्णकांत चौहान ने की।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*