*शामगढ़ में पिता को डिजिटल अरेस्ट करके बेटे क़े नाम पर वसूले 40 हजार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

मंदसौर- मध्यप्रदेश में लगातार डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला *मंदसौर* जिले के *शामगढ़* का है जहां एक 38 साल के व्यक्ति को बेटे के रेप केस में फंसने का झांसा देकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर 40 हजार रूपए ठग लिए । ठग और 1 लाख 20 हजार रुपए मांग रहे थे लेकिन व्यक्ति ने हिम्मत करके फोन काट दिया और भागते हुए बेटे के स्कूल पहुंचा जहां बेटे को आंखों के सामने देख उसकी जान में जान आई और उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। 
         शामगढ़ में रहने वाले 38 साल के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो हलवाई का काम करते हैं और गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे उनके पास एक वॉट्सएप पर एक कॉल आया। सामने वाले ने पहले उसका व उसके बेटे का नाम बताया फिर कहा कि तुम्हारा बेटा व उसके दो अन्य साथियों ने एक नाबालिग से रेप किया है। पीड़िता और उसके माता-पिता थाने में बैठे हैं। ये बात सुनते ही हलवाई ने तुरंत कॉल करने के लिए कहा तो शातिर ठग ने कहा कि फोन काटा तो परेशानी हो जाएगी। बेटे को केस से बाहर निकालना है तो जुर्माना भरना होगा और 10-15 लाख रूपए देने की बात कही। हलवाई ने रकम बहुत ज्यादा होने की बात कही तो कॉन्फ्रेंस पर किसी बड़े साहब से
तत्काल मांगे।
         हलवाई ने घबराहट और डर के कारण 5 हजार रुपए तुरंत ट्रांसफर कर दिए फिर सामने वाले ने कहा कि रुपए नहीं दोगे तो दो मिनट में ऑनलाइन एफआईआर हो जाएगी। जिससे डरकर हलवाई ने फिर 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन इसके बाद जैसे ही 1 लाख 20 हजार रुपए और डालने के लिए कहा गया तो उसने हिम्मत कर फोन काट दिया और फिर भागते हुए बेटे के स्कूल पहुंचा। जहां प्राचार्य से बात की और बेटे के बारे में पता किया तो वो क्लास में पढ़ाई कर रहा था। क्लास में बेटे को पढ़ता देख हलवाई समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है और वो तुरंत पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसपी ने कार्रवाई की बात कही है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*