*रतलाम के सैलाना में दो पक्षों में विवाद:लाठियां-पत्थर चले, दो बाइक में आग लगाई; बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े कूदे*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

रतलाम के सैलाना के भीलो की खेड़ी में गुरुवार रात आदिवासी समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो बाइक में आग लगा दी। पत्थरबाजी हुई, लाठियां चली। हालांकि, पुलिस ने विवाद पर काबू पा लिया। विवाद में एक युवती घायल हो गई। जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विवाद के बाद सन्नाटा पसरा, मौके पर पुलिस बल मौजूद।
पुलिस के अनुसार सैलाना के घंटाघर चौराहे के समीप भीलों की खेड़ी में बुधवार को यहां के पंचायत भवन क्षेत्र और पीपली चौक क्षेत्र के 12 से 13 साल के बच्चों में विवाद हो गया। विवाद के बाद समझौते के लिए दोनों पक्ष के लोग गुरुवार रात 10 बजे पंचायत भवन क्षेत्र में एकत्र हुए।

आपसी समझौते की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां और पत्थर चलने लगे। बीच बचाव करने आई पंचायत भवन क्षेत्र की ज्योति (22) पिता प्रकाश पारगी के सिर में चोट आई तो पंचायत भवन क्षेत्र के लोग भड़क गए।

समझौता करने आए पीपली चौक क्षेत्र के लोग वहां से भाग निकले। लेकिन उनकी दो बाइक वहीं छूट गई, जिसमें इस क्षेत्र के लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। घायल युवती को सैलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से युवती को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रतलाम से पहुंचा पुलिस बल

विवाद की सूचना पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना थाना टीआई पृथ्वीसिंह खल्लाटे सबसे पहले पहुंचे। विवाद को शांत किया। रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र टीआई वीडी जोशी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। रात 12.30 बजे तक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*