*लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334
सीधी जिले के मझौला नायब तहसीलदार बाल्मीकि साकेत को किया है गिरफ्तार।
आरोपी नायब तहसीलदार ने फरियादी प्रवेश शुक्ला से मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। आरोपी ने जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। रीवा लोकायुक्त टीम ने नायब तहसीलदार को रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
लोकायुक्त रीवा की टीम आरोपी नायाब तहसीलदार को लेकर मझौली से सीधी के लिए हुई रवाना। कार्रवाई में DSP परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने निभाई अहम भूमिका।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें