*ट्रक से 851 किलो 790 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

चित्तौड़गढ़, 26 दिसम्बर। बेंगू थाना पुलिस व जिला विशेष टीम ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरहद रायती में एम.पी. की तरफ से आ रही ट्रक में रखा 851 किलो 790 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

        जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू रविन्द्र चारण पु.नि., हैड कानि. भगवानलाल, कानि. धर्मेन्द्र, मनोहर, कमलेश व रतनसिंह द्वारा गुरुवार को तड़के काटुन्दा सिंगोली रोड पर सरहद रायती पहूंच नाकाबन्दी की। इसी दौरान जयसिंहपुरा की तरफ से सामने से एक ट्रक तेज गति से आया। जो पुलिस नाकाबन्दी को देखकर थोडी दूरी पर पहले रोककर चालक व खलासी उतरकर भागने लगे। जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर खलासी रतनलाल पुत्र भंवरलाल जाति बैरवा उम्र 24 साल पेशा मजदूरी निवासी कंवलियास थाना बडलियास जिला भीलवाड़ा को पकडा व चालक घना कोहरा हो पास में सरसों के खेत होने से भागने में सफल रहा। ट्रक को चैक किया गया तो ट्रक में प्लास्टीक के काले रंग के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचुरा भरा हुआ पाया। जिनका तोल किया गया तो 46 कट्टों में कुल 851 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक व खलासी रतनलाल के खिलाफ थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी हैं। 
उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम के जोधाराम पुनि. , हैडकानि मुस्ताक खांन ,कानि मुनेन्द्र, रोशन व रमेश एवं पारसोली के कानि. मनोज का विशेष योगदान रहा हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*