*देवगढ़ में झाड़ियों में मिला सेल्समैन का शव:सुबह 8 बजे घर से निकलता था, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला*

जन जागृति संगम 

प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को युवक का शव मिला। शव की पहचान केसर सिंह (40) के रूप में हुई, जो धरियावद का रहने वाला था और शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था।

शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब ग्यासपुर के पास सड़क किनारे से 20 फीट दूर झाड़ियों में युवक का शव मिला। राहगीरों ने देवगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की, तो पता चला कि युवक केसर सिंह धरियावद का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया-केसर सिंह हर रोज सुबह घर से 8 बजे शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने के लिए निकलता था और रात्रि तक घर पहुंचता था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि केसर सिंह की हत्या हुई है, न कि एक्सीडेंट। उन्होंने बताया कि जहां से उसका शव मिला, वहां से सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर शव और कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। यदि एक्सीडेंट होता, तो उसके हाथ, पैर में और भी कई जगह पर चोट होती, लेकिन चोट सिर्फ उसके सिर पर ही है, बाकी और किसी जगह गंभीर घाव नहीं है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और दूरस्थ मोटरसाइकिल को जप्त कर अपने कब्जे में लिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*