*महाकाल को जल चढ़ाने के नाम पर लिए 9,900 रुपये, फिर खुलता गया पाप और सामने आ गया तीन करोड़ का लेन-देन*

  जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के दो कर्मचारियों के बैंक खातों में करीब तीन करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। महाकाल पुलिस ने मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल की शिकायत पर दर्शन प्रभारी व सफाई निरीक्षक के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह पूरा मामला गुरुवार को जलाभिषेक के नाम पर उत्तर प्रदेश व गुजरात से आए 10 श्रद्धालुओं से ठगी की पड़ताल के दौरान सामने आया है। कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरज सिंह ने खुद यह मामला पकड़ा था। बता दें कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई दर्शनार्थियों को नंदी हाल में देखा था।

पूछताछ में पता चला कि यूपी और गुजरात से आए श्रद्धालुओं को रुपये लेकर जलाभिषेक करवाने का झांसा दिया गया था। कलेक्टर के आदेश पर जांच की गई थी। पता चला कि श्रद्धालुओं के साथ 9900 रुपये की ठगी हुई है। इसके बाद महाकाल पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में दो केस दर्ज किए थे।

इनमें पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और सेवादार कुणाल शर्मा को आरोपित बनाया गया था। गुरुवार शाम को मंदिर प्रशासन ने अजय शर्मा, राजेश भट्ट, नंदी मंडपम् के सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया को निलंबित कर दिया था।

दर्शनार्थियों से रुपये लेकर जलाभिषेक के नाम पर रुपये लेने के मामले की मंदिर समिति ने जांच की थी। इसमें मंदिर के दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे की मिलीभगत सामने आई थी।

दोनों के मोबाइल की जांच करने व ऑनलाइन लेनदेन गूगल पे व फोन पे खाते में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। मामले में पुलिस ने मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल की शिकायत पर दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*