*छात्राएं बोलीं- जींस-टॉप पहनकर आने को कहते हैं कॉलेज प्राचार्य* *गीता पढ़ने से रोकते हैं,मंदसौर में ABVP ने जलाया पुतला, चक्काजाम भी किया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

 *मंदसौर* में पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजकपूर वर्मा के खिलाफ एबीवीपी से जुड़े स्टूडेंट्स ने आज (शनिवार) प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे चक्काजाम भी किया। इस वजह से एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


मौके पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और पुलिस बल तैनात किया गया। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी छात्र माने और चक्का जाम खुलवाया गया। छात्रों ने लीड कॉलेज के प्राचार्य आर सी वर्मा का पुतला भी दहन किया। कॉलेज की एक छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ वाईडी नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

 *आरोप- छात्राओं से जींस-टॉप में आने का कहते हैं* 

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि प्राचार्य आर.सी. वर्मा छात्राओं से जींस-टॉप में आने और और साथ में रील्स बनाने का भी कहते हैं। इसके साथ ही वे गीता पढ़ने से रोकते हैं।
एबीवीपी छात्र संयोजक विजय ने कहा कि लीड कॉलेज के प्राचार्य अपनी मर्यादा भूल गए हैं। छात्राओं से नृत्य करवाना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ने के लिए मना करते हैं।

ड्रेस कोड लागू करने की मांग
एक अन्य छात्रा निशा जैन ने कहा, जींस टॉप पहनना गलत नहीं है लेकिन प्राचार्य ने जिस अंदाज में बोला है वह गलत है। वे अकसर कहते हैं कि गीता नहीं पढ़ना चाहिए। गीता का ज्ञान नहीं बांटना चाहिए यह हमारे धर्म के खिलाफ है। उन्हें हमारे सनातन के बारे में गलत बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हम चाहते हैं कि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू हो, ताकि जो बाहरी तत्व आते हैं उनका भी पता लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*