*स्टार्स परियोजना में स्किल एक्सपोजर विजिट के तहत नीमच जिले के विद्यार्थी छः दिवसीय भ्रमण पर रवाना*
जन जागृति संगम 9302003334
*श्री राजेश कुमार मलिक (डी वी सी )जिला शिक्षा कार्यालय नीमच एवं अर्पित जोशी(व्यावसायिक प्रशिक्षक)शा उ मा वि पड़दा के मार्गदर्शन में नीमच जिले के उ मा वि पड़दा स्कूल के छात्र रोहित राठौर एवं उ मा वि अठाना स्कूल के छात्र फरहान रंगरेज छः दिवसीय व्यावसायिक भ्रमण के तहत अहमदाबाद जा रहे हैं।जहाँ वे इलेक्ट्रॉनिक प्लांट(सेमसंग),अक्षरधाम मंदिर, अमूल प्लांट आणन्द,साबरमती रिवर फ्रंट, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, एन.आई. एफ. टी., रेल नीर फेक्ट्री,एन. आई.टी. तथा ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल का विजिट करने जा रहे हैं*
*इन दोनो छात्रों ने पिछले दिनों भोपाल में मॉडल की बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी थी*
*श्री सी के शर्माजी(जिला शिक्षा अधिकारी), श्री प्रलय जी उपाध्याय(ए डी पी सी), श्री हेमेंद्र जी श्रीवास्तव(प्राचार्य ), श्री धर्मेश जी दुबे(प्राचार्य), गरिमा जोशी(व्यावसायिक प्रशिक्षक) सहित शिक्षक साथियों ने भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी है।*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें