*ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को पति से अफेयर के शक में पत्नी ने चाकू मारा, एक की हो गई मौत*

जन जागृति संगम 9302003334 


जबलपुर ।  जबलपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसे शक था कि इसका पति के साथ चक्कर चल रहा है। बचाने पहुंची दूसरी युवती को भी चाकू मार दिया। मौके पर ही पहले से घायल पड़ी युवती की मौत हो गई।

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पति से प्रेम संबंध के संदेह पर एक महिला ने एक युवती की हत्या कर दी। घटना में युवती की सहेली भी घायल है। दोनों युवतियां, आरोपित महिला के पति के कंसट्रक्शन कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद आरोपित महिला शिखा मिश्रा फरार है।

पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। माढ़ोताल के बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा (33) का शव पीएम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। उसकी घायल सहेली करमेता प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक (26) गंभीर रूप से घायल है। वह निजी अस्पताल भर्ती है। 

मंगलवार को विवाद, बुधवार को फोन बंद हुआ तो गहराया संदेह

अमखेरा निवासी ब्रजेश मिश्रा एक कंसट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं। उसकी कंपनी में बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक कर्मचारी हैं। संचालक की पत्नी शिखा को संदेह था कि उसके पति ब्रजेश का कार्यालय में काम करने वाली अनिका के साथ प्रेम संबंध है।

इस बात को लेकर मंगलवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार को ब्रजेश सुबह घर से गुस्से में निकल गया। दोपहर तक उसका फोन बंद था। इस पर पत्नी का संदेह गहराने लगा, उसे लगा कि ब्रजेश, अनिका से मिलने गया है, इसलिए फोन बंद रखा है। उसमें बदले की भावना भड़क गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*