*मादक प्रदार्थ तस्करीया समाचार* *👉अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 03 क्विंटल 90 किलोग्राम परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार* *👉फॉर्च्यूनर कार से 370 किलो करीब अवैध डोडाचूरा जब्त।* *स्टॉप स्टिक से टायर पंचर कर रोका।* *👉12 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *👉डेढ़ किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *👉थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही* *200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, एक इनोवा कार जप्त**👉10 क्विंटल डोडाचुरा तस्करी मामले मे दो साल से फरार वांछित अपराधी एमपी से गिरफ्तार।* *👉जावद पुलिस को 5 प्लास्टिक के बोरो में भरा मादक पदार्थ डोडाचूरा 1 क्विंटल कीमत 10 लाख के साथ एक आरोपी गिरप्तार करने में मिली सफलता* सभी खबरें 👇
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 03 क्विंटल 90 किलोग्राम परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार
भोपाल, 27 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जयसवाल के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के सहयोग से थाना प्रभारी रामपुरा, निरीक्षक आर.एस. दांगी की अगुवाई में पुलिस ने 03 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन में डोडाचूरा छिपाकर ले जाया जा रहा है। तदनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीकअप वाहन RJ-01-GC-4914 को रोका, जिसमें नीले रंग के 13 प्लास्टिक ड्रमों में छिपाकर अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा था। कुल 03 क्विंटल 90 किलोग्राम डोडाचूरा की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने वाहन चालक मनीष (24 वर्ष), निवासी ग्राम गोगेला, थाना टॉडगढ़, जिला ब्यावर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह पता चला कि डोडाचूरा की तस्करी में बहादुर बंजारा और नेमजी बलाई जैसे लोग भी शामिल थे। इनके खिलाफ भी आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.एस. दांगी और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने इस सफलता को तस्करी की रोकथाम में एक अहम कदम बताया और आगे भी इस तरह की कार्यवाहियों को जारी रखने का संकल्प लिया।
__________
*फॉर्च्यूनर कार से 370 किलो करीब अवैध डोडाचूरा जब्त।*
*स्टॉप स्टिक से टायर पंचर कर रोका।*
चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार से 369 किलो 355 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। कार का स्टॉप स्टिक से टायर पंचर करने के बाद नाकाबंदी से करीब दो किलोमीटर बाद गाड़ी पकड़ाई। आरोपी मोके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड एवं वांछित अपराधियो की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चितौड़गढ सरिता सिंह के सुपरविजन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ भवानी सिंह पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई देवीलाल, कानि. हरफूल, सुनिल कुमार, राजेश कुमार व गजेन्द्र सिंह द्वारा चितौड़ी खेड़ा हाईवे रोड़ पर पुलिया के नीचे घटियावली रोड़ पर पहुँच नाकाबंदी प्रारम्भ की। इसी दौरान घटियावली की तरफ से एक फॉरच्युनर कार को उसका चालक तेज गति से चलाकर लेकर आता हुआ नजर आया जो जाप्ता पुलिस को नाकाबंदी करता हुआ व रुकने का ईशारा करते हुऐ देखकर कार को धीरे कर एकदम कार की गति तेज कर भागने लगा। जिसके सामने स्टॉप स्टिक रख देने से कार का टायर पंचर होने के बाद भी कार का सरकारी बोलेरो से पीछा करने के दौरान फॉरच्युनर कार व सरकारी बोलेरो के फासला अधिक होने से फॉरच्युनर कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। फॉरच्युनर कार की तलाशी ली गई तो उक्त फॉरच्युनर कार में 21 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 369 किलो 355 ग्राम अवैध अधकूचला अफीम डोडा चूरा मिलने से अवैध अफीम डोडा चूरा एवं अफीम डोडा चूरा के परिवहन में प्रयुक्त फॉरच्युनर कार व उक्त कार में मिली नम्बर प्लेट को जब्त कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
------------------
*12 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।*
चित्तौड़गढ़, 27 जनवरी। जिले के पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादर्क तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 12 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरितासिंह व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. पुलिस जाप्ता हैड कानि. भैरूलाल, कानि. करनलसिंह, नारायणसिंह, गजेन्द्रसिंह, टंवरसिंह व जगदीश के साथ सर्कल गश्त करता हुआ निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर सरहद लख्मीपुरा पहुंचा। जहां एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता व सरकारी बोलेरो को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकडकर संदिग्ध होने से उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास कट्टे में 12 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी गंगानगर जिले के मसानीवाला थाना जैतसर निवासी 25 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र मदनलाल औड को गिरफ्तार किया गया।
---------------
*डेढ़ किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।*
चित्तौड़गढ़, 27 जनवरी। निकुम्भ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 649 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम के लिए कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उ.नि. के निर्देशन में गठीत टीम एएसआई असराम, कानि. सूर्यपालसिंह, लालसिंह, अशोक, कैलाश, सोहन व नगजीराम द्वारा थाना क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध होने पर उसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 649 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसे जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के दर्जियो की ढाणी (बैरु) थाना राजीव गांधी नगर निवासी 46 वर्षीय टीकमचन्द पुत्र मोहनलाल दर्जी को गिरफ्तार किया जाकर थाना निकुम्भ पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जप्त शुदा अवैध अफीम के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
-----
*थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही*
*200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, एक इनोवा कार जप्त*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम उनि प्रतापसिंह भदौरिया को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार से एक व्यक्ति डोडाचुरा भरकर मन्दसौर तरफ से फोरलेन हायवे होते हुये रतलाम तरफ जाने वाला है । जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर बताये अनुसार होटल प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तिराहा जावरा थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम पहुचे जहां नाकाबन्दी करते कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार आती दिखी जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा गया। बाद वाहन चालक को कार से उतारकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान का होना बताया। बाद सफेद रंग की इनोवा कार की तलाशी लेते कार के अन्दर 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम होना पाया गया जो मौके पर डोडाचुरा एवं इनोवा कार की विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा आरोपी विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 49/25.01.25 धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आऱोपी विकास विश्नोई से उक्त मादक पदार्थ डोडाचुरा के सम्बन्ध मे पी आऱ प्राप्त कर मादक पदार्थ की तस्करी के अन्य स्त्रोतों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है।
*जप्त मश्रुका-* 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम किमती 6,00,000 रूपये, एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार जिसका चेचिस नम्बर MBJ11JV4007580874-0316, इन्जिन नम्बर 2KDU835785, कीमती 10,00,000 रूपये,
*गिरफ्तार आऱोपी-* 01 विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान
*सरहानीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, प्र.आर. 52 संजय आंजना, प्र आऱ 786 विष्णु चंन्द्रावत, प्र आर 298 मुकेश पाटीदार, प्र आर 658 हर्षवर्धनसिंह,आऱ. 129 अभिजीत सिह तोमर, आरक्षक 517 दीपराज सिंह, आर 858 रविन्द्रसिंह चौहान,आर 666 विनोद माली, आर 337 सांवरिया पाटीदार, आर 134 योगेश राठौर, आर 827 योगेन्द्र कारपेन्टर,आऱ 252 मनोहर गायरी,आर 683 रविन्द्रसिंह राठौर थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा
-----------
*10 क्विंटल डोडाचुरा तस्करी मामले मे दो साल से फरार वांछित अपराधी एमपी से गिरफ्तार।*
चित्तौड़गढ़, 27 जनवरी। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौैडगढ की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही करते हुए दो साल पुराने कोतवाली निंबाहेड़ा थाने द्वारा 10 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्ती के मामले में फरार आरोपी इकबाल मोहम्मद को एमपी के मंदसौर जिले के दीपाखेड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मुलन के लिये अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड एवं मादक पदार्थाे के प्रकरणो मे वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, उदघोषित, एवं ईनामी अपराधियो की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार,एमओबी शाखा के हैडकानि राकेश ,कानि. देवेन्द्र, राकेश, विजय सिंह व विरेन्द्र द्वारा आसूचना संकलन की गई एवम् मौतबिरान से लगातार सम्पर्क जरिए मुखबिर एएसआई सुरज कुमार को सुचना मिली कि कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के वर्ष 2023 के एनडीपीएस के मामले मे वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाने के दीपाखेड़ा निवासी इकबाल मोहम्मद पिता गनी मोहम्मद अपने घर पर आया है। उक्त सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी को डिटेन कर थाने पर लाये अभियूक्त से अनुसंधान जारी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में मंदसौर जिले के वाई.डी. नगर थाने के एसआई कपिल सौराष्ट्र तथा हैडकानि दिनेश का योगदान रहा।
---------
*जावद पुलिस को 5 प्लास्टिक के बोरो में भरा मादक पदार्थ डोडाचूरा 1 क्विंटल कीमत 10 लाख के साथ एक आरोपी गिरप्तार करने में मिली सफलता*
*एक मारूती सुजुकी ब्रेजा कार क्रमांक आरजे 27 सीएच 1676 व 1 मोबाईल बरामद किमती 810000 रूपये*
नीमच । जिले में जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति निकितासिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा की टीम सहायक उपनिरीक्षक अर्पिता बोहरा, द्वारा मुखबिर सूचना पर अठाना सरोदा रोड आटा मोड से मारूती सुजुकी ब्रेजा कार कमांक आरजे 27 सीएच 1676 में 5 प्लास्टिक के कटटो मे भरा हुआ कुल 100 किलाग्राम कीमति 3 लाख रूपये अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त कर आरोपी रामाराम पिता किरताराम जाट उम्र 29 साल नि० ग्राम पोखरासर थाना चोहटन जिला बाडमेर राज० को गिरप्तार किया गया। तथा पुलिस को देखकर मौके से आरोपी मानसिंह निवासी नवातला थाना चोहटन जिला बाडमेर राज० फरार हो गया कुल किमती 1810000 रूपये अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व कार बरामद की गई है। अपराध में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो की जानकारी एकत्रित की जा रही है। थाना जावद पर अपराध एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया आगे की जाँच जारी है।
कार्यवाही में योगदान उक्त सराहनीय कार्यवाही निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा थाना प्रभारी थाना जावद द्वारा गठित टीम सहायक उपनिरीक्षक अर्पिता बोहरा, कार्यप्रआर, गिर्राज प्रसाद आर. राजेश भाटी, आर. अरूण राठौर आर धीरज नरवाल आर. रविन्द्र पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें