*मामला 10 माह की बालिका का अपहरण और हत्या : कालूखेड़ा थाना प्रभारी नीलम चौगड , उप निरीक्षक कैलाश जोशी व महिला आरक्षक मंजू भाटी गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत*
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425 490 641
रतलाम / गणतंत्र दिवस पर रतलाम में आयोजित सार्वजनिक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कालूखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी नीलम चौगड़, उप निरीक्षक कैलाश जोशी व पुलिस अधीक्षक रतलाम कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल भाटी की पत्नी महिला आरक्षक श्रीमती मंजू भाटी को विशेष पुलिस सेवा के अंतर्गत रतलाम जिले के जटिल व अति संवेदनशील मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कार्यालय कलेक्टर रतलाम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
उल्लेखनीय है कि कालूखेड़ा थाना अंतर्गत लसूडिया नाथी में एक 10 माह की बालिका का दिनांक 17 अगस्त 2024 को अपहरण एवं हत्या हो गई थी । पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार लोढ़ा द्वारा अति संवेदनशील मामले में एसआईटी गठित की गई थी । एसआईटी टीम में शामिल थाना प्रभारी नीलम चौगड़ , उप निरीक्षक कैलाश जोशी व आरक्षक मंजू भाटी ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मी के मार्गदर्शन में मामले की गुत्थी सुलझाने में लगातार परिश्रम कर सफलता प्राप्त की थी । यह मामला हाई प्रोफाइल होकर प्रदेश व्यापी मुद्दा बन गया था ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें