*लव मैरिज के 3 साल बाद पत्नी Boyfriend संग फरार, युवक फांसी पर लटका, सुसाइड नोट में सास और साले का भी जिक्र*

जन जागृति संगम 


भोपाल। राजधानी में पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने फांसी लगा ली। तीन साल पहले ही उनकी लव मैरिज हुई थी। युवक अपने परिवार को छोड़कर पत्नी के साथ रहता था, लेकिन पत्नी का प्रेम प्रसंग किसी दूसरे पुरूष से शुरू हो गया और उसके साथ शादी कर ली। यह बात उसके पति के लिए किसी आघात से कम नहीं थी, वह अंदर ही अंदर टूट गया और करीब दो महीने तक डिप्रेशन से जूझने के बाद उसने आखिरकार रविवार को यह कदम उठा लिया। उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ भागने से पहले पति के खिलाफ झूठे पुलिस केस भी दर्ज करवाए थे, जिससे भी युवक प्रताड़ित था। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी, सास और साले को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी के हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे में जांच के बाद ही प्रकरण किया जाएगा।

थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि 30 वर्षीय शुभम यादव जवाहर नगर, अवधपुरी में रहता था। वह पानी के टैंकर चलाता था। उसने करीब तीन साल पहले लता बोहने से लव मैरिज की थी। शादी माता पिता की इजाजत के बिना की और वह लता के साथ अलग रह रहा था। कुछ दिन बाद लता दूसरे लड़कों से दोस्ती करने लगी तो शुभम ने उसे टोका, जो लता को पसंद नहीं आया और वह उसे छोड़कर मायके चली और फिर शुभम के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज करवा दिए। कुछ ही दिनों बाद लता ने दूसरे प्रेमी से शादी कर ली।

इससे दुखी शुभम कई दिनों तक डिप्रेशन में रहा और रविवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों की उसपर नजर पड़ी तो वे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डाक्टर ने चेक करने पर शुभम को मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*