*गंगा स्नान से खत्म नहीं होगी गरीबी', महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बिगड़े बोल*
जन जागृति संगम न्यूज
इंदौर। महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह के महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी।
*महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़*
भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में खरगे ने आगे कहा,बीजेपी नेताओं में महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़ लगी, मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। किसी को ठेस लगी हो तो माफी चाहता हूं। धर्म पर हम सभी की आस्था है, धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन अगर धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित थे।
*BJP की सरकार हिल जाएगी*
खरगे ने आगे कहा, महू की धरती में बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हुआ था, उन्होंने देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। जब बाबा साहेब अकेले इतना काम कर सकते हैं, तो अगर आप सभी बाबा साहेब अंबेडकर जैसे बन जाएं, तो BJP की सरकार हिल जाएगी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षण संस्थाओं में आरएसएस से जुड़े लोगों को नियुक्ति ओर इशारा करते हुए कहा कि वे (आरएसएस) लोग कहते हैं कि हम मेरिट पर काम कर रहे हैं लेकिन मनुवाद पर चलेंगे तो गरीबों का सत्यानाश हो जाएगा। मंदिर-मस्जिद को लेकर विवादों के पीछे भी इन्हीं का हाथ रहता है। डा.आंबेडकर ने वंचितों को अधिकार दिलाने का काम किया। आप सभी आंबेडकर बन जाएं तो भाजपा सरकार हिल जाएगी।
*बीजेपी का पलटवार*
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, महाकुंभ करोड़ों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक है, कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष इसका मजाक और माख़ौल उड़ा रही है। महाकुंभ स्नान को लेकर मल्लिकाकार्जुन खरगे जी का बयान अत्यंत शर्मनाक है। क्या इफ्तार पार्टी और हज यात्रा के लिए भी कांग्रेस पार्टी यही शर्मनाक बयान दे सकती है?"
खरगे के बयान पर भाजपा के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष की घृणित सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अंग्रेजों द्वारा स्थापित और इटालियन मालकिन द्वारा संचालित कांग्रेस पार्टी, सदैव हिंदुओं को अपमानित ही करती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें