*निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे प्रसव, उक्त मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने दिए आदेश* *निजी चिकित्सालयों में हो रही अनियमितताओं की जांच के लिए डीपीएम श्री राकेश शर्मा, जांच अधिकारी नियुक्त* *तीन दिन में जांच कर कलेक्टर को देंगे जांच रिपोर्ट*

जन जागृति संगम 



मंदसौर 29 जनवरी 29/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे प्रसव की जांच के लिए आदेश जारी किया है। निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए अविश्वसनीय रूप से अत्यधिक संख्या में प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे है, जिससे आमजन को धन हानि तो हो ही रही है, वरन आपरेशन की व्यर्थ मनमानी प्रक्रिया से प्रसूता के स्वास्थ्य एवं जीवन को कष्ट होकर जनहानि की पूर्ण संभावना बन रही है। ऐसा सम्पूर्ण मंदसौर जिले के निजी अस्पतालों में भी होना संभावित है।

जिला मुख्यालय मंदसौर में स्थित निजी चिकित्सालयों में ऐसे प्रकरणों में हो रही अनियमितताओं की जांच हेतु श्री राकेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम. कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मन्दसौर को नियुक्त किया जाता है। श्री शर्मा तीन दिवस में उपरोक्त जांच कर चिकित्सालयवार जानकारी एवं अनियमितता पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही के प्रस्ताव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मन्दसौर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।

इसके अतिरिक्त संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अपने उपखण्ड क्षेत्र में स्थित निजी चिकित्सालयों की जांच हेतु अपने स्तर पर समिति गठित कर जांच प्रतिवेदन मय स्पष्ट अभिमत एक सप्ताह में कलेक्टर को प्रस्तुत करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई