*बोर्ड परीक्षा का कार्य अत्‍यावश्‍यक सेवा घोषित*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

नीमच 24 फरवरी 2025, सचिव मध्‍यप्रदेश शासन, स्‍कूल शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा 25 फरवरी 2025 से आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा हेतु मण्‍डल परीक्षा कार्य को अत्‍यावश्‍यक सेवा घोषित किया गया है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर निर्देशित किया है, कि मण्‍डल परीक्षाओं हेतु नियुक्‍त प्रत्‍येक लोक सेवक के कार्य स्‍थल पर अनुपस्थित होने अथवा मण्‍डल निर्देशों की अवहेलना करने, प्रश्‍नपत्रों की गोपनीयता भंग करने अथवा गोपनीयता भंग करने का प्रयास करने की स्थिति में सर्वसंबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही के साथ-साथ मध्‍यप्रदेश परीक्षा अधिनियम 1937 में विहित प्रावधानों के तहत एवं मध्‍यप्रदेश अत्‍यावश्‍यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्‍नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा 4,5 व 7 के उपबंधों के अनुरूप दण्‍डनीय कार्यवाही की जावेगी। जिसमें तीन साल तक कारावास का प्रावधान है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*