*अमर शहीद हेमू कालाणी की 102 वें जन्मोत्सव पर....* *"विशाल तिरंगा एकता यात्रा" एवं निःशुल्क " सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर", 23 मार्च को*

जन जागृति संगम 
नीमच (लोकेंद्र फतनानी)



पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में 'उत्सव समिति' द्वारा सम्पूर्ण सिंधी समाज एवं समाज के सभी संगठन सामूहिक होकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 'वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी का 102 वां जन्मोत्सव' आगामी 23 मार्च, रविवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। 
इस अवसर पर स्थानीय सिन्धी कॉलोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे से प्रातः 8 बजे "विशाल तिरंगा एकता यात्रा" निकाली जाएगी। जिसमें 250 फिट लंबे विशाल तिरंगे को समाजजन अपने हाथों में थामें नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे।
"विशाल तिरंगा एकता यात्रा" अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे से प्रारंभ होकर महेश सर्कल, कमल चौक होते हुए, भारत माता चौराहा (40 नंबर), पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग से नया बाजार, पटेल चाल, फ्रूट मार्केट से सिंधी कॉलोनी होकर प्रातः 10 बजे पुनः अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर समाप्त होगी।
तदोपरांत प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कनावटी पर सभी आम समाजजनों के लिए निःशुल्क "सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर" का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें अत्याधुनिक उपकरणों एवं कुशल चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जायेगा। 
शिविर संयोजक विजय रोहिडा एवं प्रकाश रामनानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि "सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर" का लाभ सभी आम समाजजन भी ले सकते हैं। 
बी.पी./शुगर/ई.सी.जी. आवश्यकतानुसार पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।जांचों पर 50 एवं दवाइयों पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। 
रोगी को बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श प्रदान करने के लिए श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' से चिकित्सा शिविर स्थल ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तक ले जानें और लाने के के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लेने के लिए हिंद मेडिकल, आहूजा मेडिकल, विक्रमादित्य मेडिकल बघाना, जागृति मेडिकल नीमच सीटी, ओल्ड एंड न्यू बुक डिपो जवाहर नगर पर 22 मार्च तक पंजियन किये जाएंगे। तत्काल पंजीयन 23 मार्च को श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किए जाएंगे।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*