*.....चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025 अंतर्गत....* *सिंधी प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ सफ़ल समापन* *08 टीमों ने लिया भाग, सिंधी यूथ टीम रही विजेता*

जन जागृति संगम 
नीमच (लोकेंद्र फतनानी)

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025 के उपलक्ष्य में लालसांई क्रिकेट कमेटी द्वारा सिंधी समाज के चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का गत रविवार को बेहतरीन फ़ाइनल मैच के साथ ऑक्शन सीजन- 2 का सफ़ल समापन हुआ।


चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025 अंतर्गत विगत दिनांक 06 मार्च को स्थानीय दशहरा मैदान में पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों के आतिथ्य में चार दिवसीय सिंधी प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। उक्त टूर्नामेंट का रविवार, 09 मार्च को दोनों रोचक सेमीफाइनल मैचों के पश्चात "हुडको क्रिकेट क्लब vs सिंधी यूथ" के मध्य रोमांचक फाइनल मैच हुआ, जिसमें *सिंधी यूथ* टीम विजेता रही।
ज्ञातव्य है कि पिछले टूर्नामेंट में भी सिंधी यूथ ही विजेता रही थी और लगतार 2 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बनी।
क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूज्य सिंधी पंचायत एवं भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' के पदाधिकारियों के आतिथ्य में सिंधी प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। आमंत्रित अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट में फाइनल मैच में विजेता रही टीम को शील्ड व इक्कीस हजार एवं उप विजेता टीम को शील्ड व बारह हजार पांच सौ रुपए की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस टूर्नामेंट में आयोजन कमेटी द्वारा विभिन्न नई चीजों को जोड़ा गया, जिससे काफ़ी दर्शक और खेल प्रेमी जुड़े। कमिटी द्वारा अगला टूर्नामेंट असूचंड्र पर किया जाएगा (लगभग 6 माह बाद) और भी बेहतरीन आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में कमेंट्री नितिन उदासी एवं गजेंद्र चावला द्वारा की गई। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विधायक श्री परिहार, पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष 'मुखी' मनोहर अर्जनानी, नवनिर्वाचित 'मुखी' ईश्वर आहूजा, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगवानी, कोषाध्यक्ष पुरन रामचंदानी, सचिव संतोष कोटवानी, भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' समिति के अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी, सचिव मनोहर मोटवानी, श्री झूलेलाल बहराणा समिति अध्यक्ष दिलीप लालवानी, श्री सुखमणि मंडल सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम लखवानी, जीतू तलरेजा, चंद्रप्रकाश तलरेजा, नौतनदास दादवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, युवा एवं वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*