*सिंधी समाज का होली मिलन समारोह एवं गुलाल लगायणी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न* *विधायक दिलीपसिंह परिहार भी समारोह में हुए सम्मिलित, शोकाकुल परिवारों को गुलाल लगाकर अदा की शोक निवारण रस्म*

जन जागृति संगम 

नीमच (लोकेन्द्र फ़तनानी)। नवरंगों का जीवंत पर्व होली, बसन्त के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमारे हृदय को गर्म जोशी से भर देता है।



इस अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में स्थानीय सिंधी समाज के सभी संगठनों एवं संपूर्ण सिंधी समाज ने 'उत्सव समिति' द्वारा आयोजित "होली मिलन समारोह एवं गुलाल लगायणी कार्यक्रम" गत 14 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 9.30 से 11 बजे तक स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' स्थित श्री गोविन्दराम आलमचंद हाल में हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।



पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र फतनानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अपने साथ खुशी, सौहार्द, स्नेह, एकता की भावना लेकर आया होली के पावन पर्व पर धुलेंडी के दिन 'गुलाल लगायणी कार्यक्रम' अंतर्गत सामूहिक रूप से सिंधी समाज में गत वर्ष जिन परिवारों में गमी हुई थी, उन शोकाकुल परिवारों के परिजनों को सामूहिक गुलाल लगाकर शोक निवारण रस्म अदा कर शोक निवारण किया गया। तत् पश्चात होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 






होली का पर्व शांति, सद्भाव, स्नेह भाईचारे के साथ मिलजुलकर उत्साह पूर्वक मनाया गया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। 



ढोल ढमाकों के साथ रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे पर पिचकारियों से रंग उड़ेला गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह सिंह परिहार भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्री झूलेलाल बहराणा समिति ने भजन प्रवाहक राजकुमार अठवानी, पुरुषोत्तम लखवानी, दिलीप लालवानी, कमल मूलचंदानी व अन्य साथियों द्वारा समाज तथा होली के पारंपारिक गीतों की मधुर मधुर प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर उपस्थित समाजजन सहित विधायक श्री परिहार भी जमकर झूमें - नाचें और रंग गुलाल उड़ाकर खूब होली खेली।




उक्त समारोह में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष 'मुखी' ईश्वर आहूजा, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगवानी, महासचिव महेश वर्धानी, कोषाध्यक्ष पुरन रामचंदानी, सह कोषाध्यक्ष गोपालदास मूलचंदानी, सचिव संतोष कोटवानी, राजेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष 'मुखी' मनोहर अर्जनानी, रमेश केवलानी, जीतू तलरेजा सहित पूज्य सिंधी पंचायत एवं विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*