*प्राइवेट पार्ट में फंस गया लोहे का नट, दर्द से तड़पता पहुंचा शख्स, डॉक्टर हुए नाकाम तो आग बुझाने वालों ने..*


जन जागृति संगम

केरल के कासरगोड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार रात करीब 8 बजे 46 साल का एक शख्स दर्द से तड़पता हुआ अस्पताल पहुंचा। मरीज ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो वे सभी हैरत में पड़ गए।
उसका प्राइवेट पार्ट 1.5 इंच के नट में फंस गया था।


पीड़ित व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी। वह यूरिन पास नहीं कर पा रहा था। वह व्यक्ति कपड़े धुलने का काम करता है। डॉक्टरों ने नट निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दल को मदद के लिए बुलाया गया। अग्निशमन दल की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद नट को काटकर पीड़ित के प्राइवेट पार्ट से हटाया।

*इस तरह बची जान*
बता दें कि अग्निशमन अधिकारियों ने लोहे के नट को बेहद सावधानी से काटा गया। थोड़ी सी भी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। कटर से काटे जाने के दौरान नट के गर्म होने और पीड़ित के जलने का खतरा था। इससे बचने के लिए पूरे एरिया को पानी डालकर ठंडा रखा गया। इसके चलते इस ऑपरेशन में लंबा समय लगा। अग्निशमन दल की टीम ने दोनों तरफ से नट काटकर हटाया और पीड़ित की जान बचाई।

*नशे की हालत में शरारती तत्वों ने किया कारनामा*
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार वह जब नशे में था, तभी कुछ लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट को लोहे के नट से कस दिया था। उसने दो दिन तक उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। बहुत अधिक दर्द होने और यूरिन पास करने में परेशानी होने पर उसने अस्पताल आने की हिम्मत की, तब जाकर उसकी जान बची।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*