*सैनिको और भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए नीमच में जनसुनवाई आज*

जन जागृति संगम


नीमच 25 मार्च 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में पुलिस,आर्मी, सीआरपीएफ, होमगार्ड आदि के भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों की समस्याओ के निराकरण हेतु विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच पर आज 26 मार्च को किया जा रहा है डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना ने बताया कि प्रायः यह देखने मे आता है कि पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ, होमगार्ड के भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिको की राजस्व, नगरीय निकाय, पंचायत एवं  अन्य विभागो से संबंधित विभिन्न समस्याएं रहती हैं। 
अतः जिला प्रशासन द्वारा संबंधित समस्यायों के त्वरित निराकरण हेतु  26 मार्च 2025 बुधवार को कलेक्टर  श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता मे जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित होकर सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिले के पुलिस ,आर्मी, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड के वर्तमान में कार्यरत सैनिक और भूतपूर्व सैनिक इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*