*एम.पी. ट्रांसको के मैदानी कार्यपालन अभियंताओं ने समझी मुख्यालय की कार्पोरेट कार्यप्रणाली* *जबलपुर में आयोजित हुई एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला*

जन जागृति संगम 


जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के प्रदेश में विभिन्न मैदानी कार्यालयों में कार्यरत कंपनी कैडर के कार्यपालन अभियंताओं को कार्पोरेट कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से मुख्यालय जबलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जबलपुर स्थित विभिन्न कार्पोरेट कार्यालयों में पदस्थ विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने संकाय से संबंधित विभागीय विषयों के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही इस कार्यशाला में मैदानी अधिकारियों की दैनिंदिक कार्यप्रणाली के दौरान आने वाली समस्याओं व दुविधाओं के निदान के साथ ही कार्पाेरेट, मैदानी कार्यालयों से क्या-क्या अपेक्षाएं रखता है, इस पर भी संवाद हुआ। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश से मैदानी कार्यालयों में पदस्थ कंपनी कैडर के 54 कार्यपालन अभियंताओं ने हिस्सा लिया।

कंपनी के फ्यूचर लीडर है कार्यपालन अभियंता:
एम.डी. इंजी. सुनील तिवारी

कार्यशाला के प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुये एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि ये कार्यपालन अभियंता कंपनी के फ्यूचर लीडर है, जो वर्तमान में भी फील्ड के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को दक्षतापूर्वक अंजाम देते है। उन्होंने आव्हान किया कि कंपनी कैडर के इन सभी अभियंताओं को लीडरशीप क्वालिटी के साथ कंपनी के कार्यों में इवॉल्व होने की आवश्यकता है, ताकि वो विषम से विषम परिस्थितियों में भी अपने व कंपनी के अस्तित्व को बनाये रख सकें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में एम.पी. ट्रांसको को देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से बनाये रखने की एक बहुत बड़ी चुनौती रहेगी, अभियंता स्वंय में साफ्ट स्क्लि डेवलप कर, इनोवोटिव कार्यशैली, समय के अनुसार परिवर्तन स्वीकार करने, सीखने की उत्सुकता रखने तथा कार्यों को नये तौर तरीकों से संपादित कर आसानी से इस चुनौती का सामना कर सकते है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*