*एमपी के प्रेमी युगल राजस्थान में फंदे पर लटके मिले*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


चित्तौड़गढ़ के मंडफिया थाना क्षेत्र के सेगवा गांव में युवक-युवती के शव पेड़ पर रस्सी से फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है की प्रेम प्रसंग में दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़के की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। युवक मध्यप्रदेश के मंदसौर का निवासी है। भदेसर क्षेत्र के पोटला ग्राम पंचायत के सेगवा गांव में आवरी माता सांवलियाजी की मुख्य रोड से 50 मीटर अंदर पेड़ पर दोनों फंदे से लटके थे। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की लाशों को नीचे उतारा गया। दोनों ने दुपट्टे से फंदा बनाया हुआ था। युवक की जेब में आधार कार्ड और फोन मिला था। उसकी पहचान कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी कमलेश पिता परसराम माली के रूप में हुई। जेब से मिले मोबाईल पर परिवार का नंबर मिला। जिससे परिजनों को सूचना दी गई। परिजन ने फोन पर पुलिस को बताया कि कमलेश की शादी नहीं हुई थी। युवती शादी शुदा थी। युवती कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी पायल (23) पत्नी दीपक भील है। युवती का मायका पास का गांव रिंगरोद थाना क्षेत्र में है। वो अपने मायके के लिए शनिवार सुबह 10.30 बजे निकली थी। वहां से दोनों ने मंडफिया आ गए। परिजनों ने बताया कि मायके वालों को लगा वो ससुराल चली गई और ससुराल वालों को यही पता था कि वो मायके में है। युवक की जेब में एक पर्ची भी मिली जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि दोनों सांवलियाजी के होटल में रुके थे। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे को पहचानने से इनकार कर दिया। युवक कमलेश के घर वालों ने जब सोशल मीडिया पर युवक-युवती के फांसी वाले फोटो शेयर किया तो उन्हें देखकर युवती के परिजनों ने संपर्क किया।
ऐसे और पोस्ट देंखे 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*