*इंदौर की महिला को 4 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट:1 करोड़ 60 लाख की ठगी; 100 खाते फ्रीज करा चुकी क्राइम ब्रांच; 17वां आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334


इंदौर में महिला के साथ डिजिटल अरेस्ट के मामले में क्राइम ब्रांच ने 17वें आरोपी को गिरफ़्तार किया है। महिला को चार दिनों तक डिजिटल रूप से बंधक बनाकर रखा गया था। ठगों ने खुद को अलग-अलग अधिकारी बताकर उससे बातचीत की और 1 करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में क्राइम ब्रांच अब तक 100 बैंक खाते फ्रीज कर चुकी है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 9 नवंबर 2024 से 12 नवंबर 2024 तक इंदौर की रहने वाली वंदना गुप्ता (59) को डिजिटल अरेस्ट किया गया था। महिला को डरा कर, नकली अधिकारी बनकर, उससे 1 करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी की गई थी। अब तक 17 आरोपी गिरफ़्तार हो चुके हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभिषेक चक्रवर्ती से पूछताछ में पता चला था कि स्वपन मोदक नामक व्यक्ति के कहने पर वह अकाउंट लेता-देता है। उसका नाम सामने आने पर तलाश शुरू की गई। उसे पकड़ने के लिए टीम कूचबिहार पहुंची, जहां से स्वपन को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने माना है कि उसने अकाउंट का लेन-देन किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*