*दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम जारी:गडकरी ने कहा - इसी साल इंदौर-हैदराबाद से जुड़ जाएगा रतलाम*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334




रतलाम, भारतमाला परियोजना से जल्द ही रतलाम को बड़ी रफ्तार मिलने वाली है। 8-लेन एक्सप्रेस-वे से रतलाम के साथ ही आसपास का क्षेत्र दिल्ली-मुंबई से सीधे जुड़ जाएगा। 1385 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अभी 1000 किमी के हिस्से का काम पूरा हो गया है। राजस्थान में बन रही टनल का काम इस साल के आखिरी तक पूरा होते ही इसकी रतलाम से दिल्ली तक कनेक्टिविटी हो जाएगी। रतलाम क्षेत्र के हिस्से का काम पूरा हो गया है।
दिल्ली से गुजरात तरफ जाने वाले व इस रूट के सभी प्रमुख शहरों का ट्रैफिक शुरू हो चुका है। गुजरात और महाराष्ट्र में मिशन मोड पर काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही दिल्ली-मुंबई जुड़ जाएंगे। साथ ही इंदौर से हैदराबाद को जोड़ने के लिए 713 किमी का फोरलेन एक्सप्रेस-वे भी इस साल मूर्तरूप लेगा। इससे रतलाम से इंदौर होकर हैदराबाद का सफर आसान हो जाएगा। इस पर 15 हजार करोड़ रु. खर्च होंगे।
रतलाम सेंटर में होने से लॉजिस्टिक हब बनेगा- रतलाम में बन रहे निवेश क्षेत्र के लिए 8-लेन वरदान साबित होगा। निवेश क्षेत्र में बनने वाले उत्पाद आसानी से दिल्ली-मुंबई भेज सकेंगे। दिल्ली-मुंबई के मध्य में होने से रतलाम काे विशेष लाभ मिला है। जल्द ही इसको लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरता देखेंगे।
12 लेन तक बढ़ सकेगा एक्सप्रेस-वे- 8-लेन एक्सप्रेस-वे को 2075 तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इसे अपग्रेड करके 12-लेन भी बनाएंगे। इसमें जीपीएस आधारित टोल सिस्टम से सिर्फ उतना ही टोल लगेगा जितना सफर किया। एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरा एक्सप्रेस-वे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट से हर वर्ग को लाभ होगा

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*