*भाजपा के नेताओ का यह कैसा चाल चरित्र चेहरा - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल*
जैन जागृति संगम न्यूज़ चैनल
9302003334
नीमच / भोपाल। अपने आप को राष्ट्रवादी ,सत्यवादी, स्वच्छ चरित्र की दुहाई देने वाली भाजपा के नेताओ का लगता है अब पाप का गढ़ा भर गया है और अब भाजपा के नेता अपने चाल चरित्र और चेहरे को जो उन्हें अच्छा लगता है उसे ही राष्ट्रीयता सत्यता और स्वच्छ छवि मानने लगे है और जो कार्य वो करे चाहे सेना का अपमान करे इनके नेता महिलाओ के साथ बदनीयती करे सब स्वच्छ। चाहे वो बिहार ,उत्तरप्रदेश राजस्थान कर्णाटक का मामला हो चाहे वो मंदसौर मध्यप्रदेश के 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम आपत्तिजनक स्थिति का मामला हो , न कोई डर न कोई लाज लज्जा न कोई शर्म ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की अभी हाल में ही एक विधायक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वो एक महिला को अपनी गोदी में बैठाकर बदसुलूकी कर रहे थे और अब एक और मंदसौर के भाजपा से जुड़े कद्दावर नेता की विडिओ वायरल हुई है जिसमे वो एक महिला के साथ 8 लेन सड़क पर खुलेआम आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे है जो की एक सभ्य समाज के लिए शर्मिंदगी भरा होने के साथ ही भारतीय समाज के लिए कलंक है । अब प्रदेश के साथ ही देश के आमजन को सोचना है की हम इस प्रकार के भाजपा नेताओ को जिताकर किस प्रकार के राष्ट्र का निर्माण करना चाहते है।
अग्रवाल ने डबल इंजन की मोदी यादव सरकार से प्रसन किया है की क्या आपको नहीं लगता की आपका नेतृत्व अब शून्य हो गया है जो आपके छुटभैये नेताओ से लेकर मंत्री स्तर के भाजपा से जुड़े नेतागण अपनी स्वेच्छारिता प्रदर्शित कर रहे है चाहे वो सेना को अपमानित करने वाले विजय शाह जगदीश देवड़ा हो चाहे वो खुलेआम अपमानजनक स्थिति में सड़क पर रंगरेलिया मनाते हुए नेता हो चाहे वो तिरंगे से नाक पोंछते हुए जयपुर में विधायक हो और आप मूकदर्शक बन गांधीजी के तीन बंदरो की देशवासियो को याद दिला रहे हो ? क्या भाजपा से जुड़े नेता राष्ट्र और सभ्य समाज से ऊपर हो गए है ?
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें