*मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व स्वीफ्ट डीजायर कार सहीत 01 आरोपी को पकड़ने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता, खरीद फरोख्त करने वाले अन्य लोगो को भी बनाया सह आरोपी*


        
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
            


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्रीमति निकीतासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक श्री वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 100 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एक सफेद रंग की बिना नम्बर कि स्वीफ्ट डीजायर कार सहीत 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है ।

         दिनांक 21.06.2025 को पुलिस थाना रतनगढ़ पर मुखबीर द्वारा सफेद रंग की बिना नम्बर स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच सिंगोली रोड़ रतगढ़ घाट के ऊपर पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग की बिना नम्बर स्वीफ्ट डीजायर कार के चालक आरोपी शहनवाज उर्फ सोनु पिता जब्बार नवाज मंसुरी उम्र 26 साल जाति मुस्लिम निवासी ग्राम भादसोडा थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ राज0 हा0मु0 ग्राम कालुखेडा थाना बेगु जिला चित्तौडगढ राज0 के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा कर खरीद फरोख्त कराने वाले अन्य लोगो को भी सह आरोपी बनाया गया है ।

 *जप्त मश्रुका* :-

   (01) 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, कीमति 10,00,000/-  रुपये  
     (02) एक सफेद रंग की बिना नम्बर स्वीफ्ट डिजायर कार  कीमति 8,00,000/-  रुपये ।

 

 *गिरफ्तार आरोपी* :-

(01) शाहनवाज उर्फ सोनु पिता जब्बार नवाज मंसुरी उम्र 26 साल जाति मुस्लिम निवासी ग्राम भादसोडा थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ राज0 हा0मु0 ग्राम कालुखेडा थाना बेगु जिला चित्तौडगढ राज0

 *सराहनीय कार्य:-* उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक वीरेन्द्र झा तथा उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*