*नवनियुक्‍त सिपाही धैर्य एवं अनुशासन के साथ दायित्‍वों का निवर्हन करें-श्री दत्‍ता* *के.रि.पु.बल के 143 नवनियुक्‍त सिपाहियों की शपथ ग्रहण परेड़ सम्‍पन्‍न*




*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 23 जून 2025
केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच (मध्य प्रदेश) में सोमवार को कुल 143 नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन के सत्यापन सह शपथ ग्रहण परेड समारोह सम्पन्न हुआ। सत्यापन सह शपथ ग्रहण परेड समारोह के मुख्य अतिथि सी.टी.सी.प्राचार्य श्री संदीप दत्ता, ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उप कमाण्‍डेंट श्री आशीष भटनागर, सहायक कमाण्‍डेंट श्री राजेश पंचाल, एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण, जवान एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये उनके परिजन भी उपस्थित थे। उप प्राचार्य, सी.टी.सी. श्री आशीष भटनागर ने मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों का स्वागत किया।
        
सिपाही, ट्रेडसमैन बुनियादी प्रशिक्षण क्रम संख्या-01 का प्रशिक्षण 24 फरवरी 2025 से आरम्भ हुआ था। 16 सप्ताह के प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन्हें बल के अनुशासन, परम्परा के साथ-साथ, शारीरिक दक्षता, हथियारो का संचालन, के.रि.पु.बल के नियम तथा अधिनियम तथा संबंधित ट्रेड का गहन प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ प्रशिक्षुओं का चयन एवं उन्हे पुरस्कारों का वितरण किया गया। 
      
 ये नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर संबंधित बटालियनों, कार्यालयों में रिपोर्ट करेंगें तथा अपने-अपने ट्रेड से संबंधित कार्यो को पूर्णतः जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संदीप दत्‍ता ने नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन को संबोधित करते हुए कहा, कि प्रशिक्षण अब समाप्त हो गया है, लेकिन वास्तविक परीक्षा अब शुरू होगी, उन्होने नव नियुक्त सिपाही,ट्रेडसमैन को अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी, लगन, मेहनत तथा सभी परिस्थितियों में धैर्य एवं अनुशासन का पालन करने का आव्‍हान किया। 
     
इस अवसर पर इन नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन परिवारों के सदस्यगण भी उपस्थित थे। अभिभावकों के आर्शीवचन इन नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन को अपनी ड्यूटी निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करेगा। परेड के बाद इन नव नियुक्त सिपाही, ट्रेडसमैन ने विभिन्न शारीरिक गतिविधियों एवं रणकौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन फोटोग्राफी सत्र के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*