*डिजिटली व पारदर्शिता से भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया* *प्रदेश में 19504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


प्रदेश की महिला एवं बाल विकास  मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। 
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटलीकरण और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पारदर्शिता के साथ कार्य करने की मंशा को ध्यान में रखते हुए हम इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन पोर्टल पर उनसे आवेदन आमंत्रित कराए जाएंगे और वे संबंधित दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर व पारदर्शिता के साथ आंगनवाड़ियों में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा। 
मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश की आंगनबाड़ियों में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं से आग्रह कर कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु MP Online के चयन पोर्टल पर विज्ञापन जारी होने के 10 दिवसों में आवेदन ऑनलाइन किया जाना है। यह समय सीमा 4 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार विभाग के राज्य, जिला एवं परियोजना स्तर के कार्यालय में ऑफ लाइन या व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, MP Online के चयन पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाने हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से किए जाने के लिए ही पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा MP Online के चयन पोर्टल शुभारम्भ किया गया था। यह नियुक्ति प्रक्रिया MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी आग्रह कर कहाँ है कि वे भी मध्यप्रदेश शासन की इस अनूठी पहल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर, पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त कर सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*